
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर केन्द्रीयकृत कर्षण मरम्मत कारखाना (सीटीआरसी) के व्हील शॉप विभाग में वरिष्ठ टेक्नीशियन बीसी सिंह के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सीटीआरसी व्हील शॉप के कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ अनुभाग अभियंता नीलेश कुमार ने की.
कार्यक्रम का शुभारंभ बीसी सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया. अध्यक्षीय संबोधन में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता नीलेश कुमार ने कहा कि बीसी सिंह के साथ लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव विभाग के लिए बेहद प्रेरणादायी रहा है. उन्होंने तकनीकी दक्षता, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया.
व्हील शॉप के एसएसई जगजीत सिंह ने कहा कि बीसी सिंह की विशेषता रही है कि वे आवंटित कार्यों के साथ-साथ प्लानिंग से जुड़े कार्यों को भी समय से पहले पूरा कर लेते थे, जिससे उत्पादन प्रक्रिया में निरंतरता बनी रही. कनिष्ठ अभियंता गौतम कुमार ने उनके साथ किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें एक कुशल तकनीशियन और मार्गदर्शक बताया.
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि व्हील शॉप तकनीशियन कर्मचारियों की एक पाठशाला है और इसके गुरु बीसी सिंह रहे हैं. वे सर्फेस व्हील लेथ मशीन संचालन के उस्ताद थे. उनके द्वारा प्रशिक्षित कई तकनीशियन आज उत्पादन बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
बीसी सिंह के सहपाठी डीपी तिवारी ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा कीं और धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर वरिष्ठ अनुभाग अभियंता नीलेश कुमार, एसएसई जगजीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता गौतम कुमार के अलावा सहकर्मी रविंद्र लाल, डीपी तिवारी, विक्रम बारी, दिनेश कुमार, कौशिक मुखर्जी, इच्चागुटू, नोमशी, संजय शर्मा, वाई कुमार, जितेंद्र कुमार, एसपी सिंह, वीरेंद्र कुमार, वरुण कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

