Seraikela-Kharsawan Police Archives - Udit Vani

Seraikela-Kharsawan : कपाली में पुलिस का बड़ा धमाका: 16.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
उदित वाणी, चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. कपाली ओपी क्षेत्र के बंधुगोड़ा में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध ब्राउन शुगर के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 6 मई को सूचना मिली थी कि बंधुगोड़ा स्थित इम्तियाज खान के मकान में नशे की खरीद-बिक्री हो रही है.

16.50 लाख की खेप और आरोपी गिरफ्तार

सूचना पर गठित विशेष टीम ने जब चिन्हित मकान में दबिश दी, तो वहां से 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई. जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन 82.80 ग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 16.50 लाख रुपये है. पुलिस ने मौके से तीन तस्करों— महाराज अली, असगर अली और शबनम परवीन को गिरफ्तार किया है. ये तीनों आरोपी किराए के मकान में रहकर नशे के नेटवर्क का संचालन कर रहे थे.

मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी महाराज अली का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. वह आरआईटी थाना क्षेत्र के एक मामले में पहले से ही वांछित (Wanted) चल रहा था. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लायरों की पहचान के लिए जांच और छापेमारी जारी है.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

सभी आरोपियों की बायोमेट्रिक और फिंगरप्रिंटिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एसपी निधि द्विवेदी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

The post Seraikela-Kharsawan : कपाली में पुलिस का बड़ा धमाका: 16.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : कपाली में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, महिला समेत तीन तस्कर जेल भेजे गए
उदित वाणी, जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद गुरुवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है.

गिरफ्तार आरोपियों में सीनी निवासी महाराजा अली, कपाली बंधुगोड़ा निवासी असगर अली तथा आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की रहने वाली शबनम परवीन शामिल हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसका कुल वजन करीब 82.80 ग्राम बताया गया है. जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 16.50 लाख रुपये आंकी गई है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और नशे की तौल में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी बरामद किया है.

सरायकेला-खरसावां की एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कपाली के बंधुगोड़ा स्थित इम्तियाज खाने के मकान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई, जहां भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई.

एसपी ने बताया कि महाराजा अली इस नेटवर्क का मुख्य संचालक है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह आरआईटी थाना के एक मामले में फरार भी चल रहा था. पुलिस को पूछताछ में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

The post Jamshedpur Crime : कपाली में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, महिला समेत तीन तस्कर जेल भेजे गए appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : डैमडूबी में दिनदहाड़े लूट, माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख उड़ाए, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत
उदित वाणी, जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र स्थित डैमडूबी में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी. बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी नरेन भगत से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. घटना के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक राउंड फायरिंग भी की. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार नरेन भगत विभिन्न क्षेत्रों से कलेक्शन कर रुपये जमा करने जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने डैमडूबी इलाके में उन्हें घेर लिया. बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया. कर्मचारी द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी, जिससे आसपास के लोग भयभीत हो गए. गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके.

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि कर्मचारी से करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट हुई है. विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग की, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

The post Jamshedpur Crime : डैमडूबी में दिनदहाड़े लूट, माइक्रो फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख उड़ाए, विरोध करने पर बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत appeared first on Udit Vani.

आदित्यपुर में अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार को ट्रेफिक पुलिस ने खरकई पुल से लेकर एस-टाइप चौक तक सघन तलाशी और जागरूकता अभियान चलाया. जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि द्विवेदी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. इस अभियान का नेतृत्व ट्रेफिक थाना प्रभारी राजू कुमार ने किया. अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग और सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ मोर्चा खोला.

माइकिंग से दी गई चेतावनी, वाहन मालिकों में मची भगदड़

कार्रवाई के दौरान जब ट्रेफिक पुलिस ने लाउडस्पीकर के माध्यम से सख्त चेतावनी देनी शुरू की, तो पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सर्विस रोड और मुख्य मार्ग को घेरकर खड़े किए गए दोपहिया और चार पहिया वाहनों को लोग हड़बड़ी में हटाते नजर आए. पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्तों को अवरुद्ध करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा.

जाम और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

आदित्यपुर का खरकई ब्रिज से एस-टाइप चौक तक का इलाका लंबे समय से भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है. स्थानीय दुकानदारों द्वारा सर्विस रोड पर सामान फैलाना और ऑटो चालकों द्वारा सड़क पर कतारबद्ध खड़े होना इस जाम का प्रमुख कारण है. पुलिस की इस मुस्तैदी से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि इससे सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है.

नियम तोड़ने वालों पर दर्ज होगा केस

ट्रेफिक थाना प्रभारी राजू कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि अब अवैध पार्किंग करने वालों को कोई पूर्व सूचना नहीं दी जाएगी. जो भी वाहन मुख्य मार्ग या सर्विस रोड पर बाधा उत्पन्न करेंगे, उन्हें तुरंत जब्त किया जाएगा. इसके साथ ही नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट (एमवी एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

The post आदित्यपुर में अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: तिरुलडीह में अवैध बालू परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर जब्त
उदित वाणी, चांडिल:  चांडिलअनुमंडल के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां शुक्रवार को चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने ग्राम काड़कीडीह से दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों में करीब 200 सीएफटी अवैध बालू लदा हुआ था।

कार्रवाई के बाद ट्रैक्टरों को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रखने की बात कही है।

The post JHARKHAND: तिरुलडीह में अवैध बालू परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर जब्त appeared first on Udit Vani.

Adityapur – BJP नेता के घर पर फायरिंग कांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, जानिए क्यों चलाई थी गोली
उदित वाणी, आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशियाना रोड सालडीह बस्ती में हुए मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को भाजपा नेता सपन दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. SP मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर SDPO के नेतृत्व में गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और स्कूटी भी बरामद की है. पुलिस ने आदित्यपुर थाना कांड सं0-95/26 के तहत BNS की धारा 109/3(5) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

SP मुकेश कुमार लुणायत ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अपराधियों की मंशा इलाके में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलना था. इस घटना के जरिए भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई थी.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी वर्तमान में अलग-अलग जगहों पर किराये के मकानों में रह रहे थे:

• चंदन गोराई उर्फ चंदन बच्चा: मूल निवासी गालूडीह, वर्तमान में मांझी टोला बस्ती (सुशांत का किरायेदार)

• राजू कुम्हार उर्फ टकला: मूल निवासी नीमडीह, वर्तमान में सालडीह बस्ती (रवि नायक के घर में आवासित)

• प्रेम कुमार सिंह उर्फ जॉनी उर्फ प्रेम बच्चा: मूल निवासी नालंदा (बिहार), वर्तमान में कदमा, जमशेदपुर (अनिल शर्मा का किरायेदार)

हथियार और स्कूटी भी बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए निम्नलिखित सामान बरामद किए हैं:

• 01 देशी पिस्टल (घटना में प्रयुक्त)

• 04 जिंदा कारतूस (मैगजीन में लोड)

• स्कूटी (संख्या: JH05 CZ 8375)

गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास सामने आया

गिरफ्तार किए गए अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी पुलिस जांच में सामने आया है. इन सभी पर पूर्व में भी विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज रहे हैं.

चन्दन गोराई उर्फ चन्दन बच्चा का आपराधिक रिकॉर्ड:

चन्दन गोराई उर्फ चन्दन बच्चा के खिलाफ आदित्यपुर थाना कांड संख्या- 89/26, दिनांक 03 अप्रैल 2026 को धारा 109/115(2)/190/191(2)/191(3)/351(2) BNS के तहत मामला दर्ज है.

प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी उर्फ प्रेम बच्चा का रिकॉर्ड:

प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी उर्फ प्रेम बच्चा के खिलाफ भी आदित्यपुर थाना कांड संख्या- 89/26, दिनांक 03 अप्रैल 2026 को धारा 109/115(2)/190/191(2)/191(3)/351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है.

राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला का आपराधिक इतिहास:

राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला के खिलाफ पहले से एक से अधिक मामले दर्ज हैं.

पहला मामला आदित्यपुर थाना कांड संख्या- 317/24, दिनांक 27 अगस्त 2024 का है, जिसमें धारा 109/49/61(2)/3(5) BNS एवं 25(1-b)a/26/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है.

इसके अलावा आदित्यपुर थाना कांड संख्या- 89/26, दिनांक 03 अप्रैल 2026 में भी धारा 109/115(2)/190/191(2)/191(3)/351(2) BNS के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के अनुसार, इन सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है और हालिया कार्रवाई के बाद इनके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

पुलिस टीम

पुलिस अधीक्षक (SP) मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर सरायकेला के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैयाँ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में आदित्यपुर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बिनोद कुमार तिर्की, सुनिल कुमार सिंह, विनोद टुडू, राग कुमार सिंह, सतीश कुमार वर्णवाल और सशस्त्र बल शामिल थे.

The post Adityapur – BJP नेता के घर पर फायरिंग कांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, जानिए क्यों चलाई थी गोली appeared first on Udit Vani.