Sakchi Archives - Udit Vani

Jamshedpur: साकची सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स का 10वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट, मेधावी छात्राएं सम्मानित
उदित वाणी, जमशेदपुर: साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स में सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए प्रथम बैच के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा है, जिसने पूरे विद्यालय प्रबंधन और छात्राओं में हर्ष का संचार कर दिया है।

मेहनत और मार्गदर्शन से मिली ऐतिहासिक सफलता: प्राचार्य मंजू सिन्हा

विद्यालय की प्राचार्य मंजू सिन्हा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उल्लेखनीय सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने पहले बैच के ऐतिहासिक प्रदर्शन को स्कूल के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

अभिभावकों के साथ सम्मानित हुए टॉपर विद्यार्थी

समारोह के दौरान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि इस गौरवशाली क्षण में छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी मेधावी छात्रों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आगामी परीक्षाओं के लिए मिला विशेष मार्गदर्शन

सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों ने छात्राओं को आगामी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक सुझाव और करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल एक सम्मान था, बल्कि आगे बढ़ने के लिए एक बड़ी प्रेरणा भी साबित हुआ।

The post Jamshedpur: साकची सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स का 10वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट, मेधावी छात्राएं सम्मानित appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Police: डोबो पुल से लापता युवक सकुशल बरामद, रातभर चला सर्च ऑपरेशन, सुबह साकची में मिला अविनाश
उदित वाणी, जमशेदपुर: डोबो पुल से रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवक अविनाश कुमार को पुलिस ने आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया। पूरी रात चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह साकची इलाके से युवक को खोज निकाला गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, परसूडीह के गोलपहाड़ी निवासी 26 वर्षीय अविनाश मंगलवार रात करीब 11 बजे से लापता थे। जब परिजन डोबो पुल पहुंचे तो वहां उनकी स्कूटी, मोबाइल फोन और चाबी संदिग्ध अवस्था में मिली। इस स्थिति को देख परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए स्वर्णरेखा नदी में कूदने की संभावना व्यक्त की।

घटना के बाद पुलिस, स्थानीय लोग और परिजन रातभर टॉर्च की रोशनी में नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान भी प्रभावित रहा।

बुधवार सुबह सूचना मिली कि अविनाश को साकची इलाके में देखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवक पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था और पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच में जुटी है।

The post Jharkhand Police: डोबो पुल से लापता युवक सकुशल बरामद, रातभर चला सर्च ऑपरेशन, सुबह साकची में मिला अविनाश appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: सिविल डिफेंस कोर में नामांकन के लिए स्पेशल ड्राइव शुरू, स्कूलों को निर्देश जारी
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, पूर्वी सिंहभूम (BSG East Singhbhum) जिला मुख्यालय, आम बागान, साकची, जमशेदपुर द्वारा सिविल डिफेंस कोर (Civil Defence Corps) में नामांकन के लिए विशेष अभियान (Special Enrollment Drive) शुरू किया गया है। इस संबंध में जिला संगठन आयुक्त द्वारा सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के प्राचार्य/प्राचार्या को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

100 स्वयंसेवकों के नामांकन का लक्ष्य

जारी पत्र के अनुसार, BSG मुख्यालय जमशेदपुर को 100 स्वयंसेवकों के नामांकन का लक्ष्य दिया गया है। यह नामांकन जिला समाहरणालय नागरिक सुरक्षा कार्यालय, बिष्टुपुर (मिश्र बिल्डिंग ब्लॉक) के माध्यम से किया जाएगा, ताकि चयनित स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा संगठन में प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके।

प्रशिक्षण के लिए निर्धारित शर्तें

नामांकन एवं प्रशिक्षण के लिए निम्नलिखित शर्तें निर्धारित की गई हैं:

• आयु सीमा 45 वर्ष से कम होनी चाहिए।

• चयन हेतु सूची भेजना सुनिश्चित किया जाएगा।

• स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण अवधि में भत्ता (Civil Defence) प्रदान किया जाएगा।

• प्रशिक्षण के उपरांत सभी विवरण निर्धारित पते पर भेजना अनिवार्य होगा।

• यदि कोई स्काउट एवं गाइड (छात्र/छात्रा) 18 वर्ष से अधिक है, तो वे भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

शिक्षकों के लिए भी अवसर

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि कोई शिक्षक या शिक्षिका प्रशिक्षण में रुचि रखते हैं और उनकी आयु 45 वर्ष से कम है, तो वे भी इस प्रशिक्षण के लिए योग्य होंगे।

प्रशासनिक समन्वय से चलेगा अभियान

यह अभियान अनुमंडल पदाधिकारी सह उपनियंत्रक के कार्यालय, नागरिक सुरक्षा, जमशेदपुर एवं जिला समाहरणालय के समन्वय से संचालित किया जाएगा। संबंधित पत्रांक एवं तिथियों का उल्लेख करते हुए सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राथमिकता के आधार पर इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करें।

The post JAMSHEDPUR: सिविल डिफेंस कोर में नामांकन के लिए स्पेशल ड्राइव शुरू, स्कूलों को निर्देश जारी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : साकची में दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का शुभारंभ, 8 हजार पुस्तकों के साथ आधुनिक सुविधा
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत साकची स्थित दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है. यह लाइब्रेरी स्ट्रेट माइल रोड, टीएमएच क्लिनिक के समीप दिनशाव मेमोरियल म्युनिसिपल भवन में संचालित हो रही है. पाठकों के लिए लाइब्रेरी प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी.

आधुनिक सुविधाओं के साथ 8 हजार पुस्तकों का संग्रह

लाइब्रेरी में शांत एवं अध्ययन-अनुकूल वातावरण के साथ लगभग 8 हजार विभिन्न विषयों की पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है. इसका उद्देश्य शहर में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को ज्ञान से जोड़ना है.

सदस्यता के लिए एकमुश्त पंजीकरण शुल्क तय

लाइब्रेरी प्रबंधन द्वारा सदस्यता हेतु एकमुश्त पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है. 6 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए ₹100, 16 से 25 वर्ष के छात्रों के लिए ₹300, 25 से 60 वर्ष के वयस्कों के लिए ₹500 तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹100 शुल्क रखा गया है. इच्छुक नागरिक QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे लाइब्रेरी में पंजीकरण करा सकते हैं.

अब घर ले जा सकेंगे पुस्तकें

पाठकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी में पुस्तक निर्गमन सुविधा भी शुरू कर दी गई है. अब पंजीकृत सदस्य पुस्तकें अपने घर ले जाकर अध्ययन कर सकेंगे. पुस्तक सदस्यता शुल्क मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक आधार पर तय किया गया है—

बच्चे: ₹50 / ₹120 / ₹550

छात्र: ₹100 / ₹270 / ₹1,100

वयस्क: ₹150 / ₹420 / ₹1,700

वरिष्ठ नागरिक: ₹120 / ₹330 / ₹1,300

दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क सदस्यता

सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देते हुए दिव्यांगजनों के लिए सदस्यता शुल्क पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है, जो एक सराहनीय पहल मानी जा रही है.

उपायुक्त ने जताई सकारात्मक उम्मीद

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उम्मीद जताई है कि इस लाइब्रेरी से शहर में अध्ययन और बौद्धिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने कहा कि पाठकों को घर ले जाकर अध्ययन की सुविधा देना एक सराहनीय कदम है, जिससे यह लाइब्रेरी शहर के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित होगी.

The post Jamshedpur : साकची में दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का शुभारंभ, 8 हजार पुस्तकों के साथ आधुनिक सुविधा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : साकची में न्यू सुख सागर रेस्तरां बना आकर्षण का केंद्र, शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का मिलेगा शाही स्वाद
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची, कालीमाटी रोड, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के सामने सुपर सेंटर के पांचवी मंजिल पर स्थित शहर के सबसे प्रसिद्ध शाकाहारी रेस्तरां, न्यू सुख सागर अपने गुणवत्ता के कारण ग्राहकों के जुबान पर शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिए प्रसिद्ध हो गया है. भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए यहाँ भारत की सभी प्रसिद्ध शाकाहारी व्यंजन उपलब्ध हैं और अब न्यू सुख सागर रेस्तरां जमशेदपुर के लोगों के बीच शाही स्वाद का अनुभव कराने के लिए तैयार है.

उद्घाटन ऑफर से ग्राहकों में उत्साह

उक्त जानकारी देते हुए श्री चेतन राठौड़ ने कहा कि उद्घाटन ऑफर के तहत 30 अप्रैल तक रुपया 1,000/- या उससे अधिक की बीलिंग पर 10% की छूट दी जायेगी. न्यू सुख सागर के कुशल रसोइयों द्वारा निर्मित व्यंजनों को ग्राहकों के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है.

बेहतर माहौल और स्वच्छता पर विशेष ध्यान

न्यू सुख सागर रेस्तरां संगीतमय एवं बेहतर माहौल में अपने उच्च गुणवत्ता, स्वादिष्ट भोजन और पूर्ण रूप से स्वच्छता का ध्यान रखते हुए अपने ग्राहकों की सेवा में तत्पर हैं. यहाँ छोटे- मोटे बर्थडे एवं किट्टी पार्टी का भी आयोजन किया जा सकता है.

एक ही छत के नीचे मिलेगा मल्टी-क्यूज़ीन अनुभव

यहाँ इंडियन, चाइनीज, कांटीनेंटल और मैक्सिकन व्यंजन उपलब्ध हैं. न्यू सुख सागर द्वारा ग्राहकों को बेहतरीन एवं प्रमाणित स्वाद को उनकी प्लेटों तक पहुंचाने के लिए विशेष ध्यान रखा गया है.

2002 से कायम है भरोसा और गुणवत्ता

न्यू सुख सागर शहर का पुराना वेज रेस्तरां है जो 2002 से ही गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करके स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत कर रहा है.

उद्घाटन समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति

उक्त उद्घाटन समारोह में चेतन राठौड़, हितेश राठौड़, आदर्श राठौड़, शिवम राठौड़ के अलावा शहर के अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे.

The post Jamshedpur : साकची में न्यू सुख सागर रेस्तरां बना आकर्षण का केंद्र, शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का मिलेगा शाही स्वाद appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: साकची में ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का आगाज, जया किशोरी ने भक्त नरसी की भक्ति से बांधा समा
जमशेदपुर: शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ धार्मिक कथा का शुभारंभ मंगलवार को साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागार, बोधि मंदिर मैदान में हुआ। कथा के प्रथम दिन विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्या सुश्री जया किशोरी ने व्यास पीठ से अपनी सुमधुर वाणी के माध्यम से भक्त नरसी मेहता के जीवन, उनकी अटूट आस्था और प्रभु श्रीकृष्ण के प्रति समर्पण का भावपूर्ण वर्णन किया।

कथा के दौरान जया किशोरी ने नरसी मेहता की भक्ति, सादगी और प्रेममयी जीवन शैली को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कैसे नरसी जी ने भगवान शिव की आराधना कर महारास के दर्शन प्राप्त किए और श्रीकृष्ण भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को समर्पित किया। उन्होंने यह भी बताया कि नरसी जी बचपन से मूक-बधिर थे, लेकिन भगवान की कृपा से उन्हें वाणी प्राप्त हुई।

जया किशोरी ने ‘नानी बाई रो मायरो’ प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची भक्ति और विश्वास से असंभव भी संभव हो जाता है। उन्होंने बताया कि गरीबी के बावजूद नरसी मेहता ने भगवान पर अटूट विश्वास बनाए रखा, जिसके परिणामस्वरूप स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने उनका रूप धारण कर उनकी पुत्री नानी बाई के ससुराल में अपेक्षा से चार गुना अधिक मायरा भरा। यह प्रसंग आस्था, विश्वास और भक्ति की शक्ति का प्रतीक है।

कथा की शुरुआत में विवाह के बाद एक लड़की के जीवन में आने वाले बदलावों का भी उल्लेख किया गया, जिसे कथा के भाव से जोड़ा गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति से गणेश वंदना, कलश स्थापना, नवग्रह पूजन और ठाकुर जी (श्रीकृष्ण) की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। कोलकाता से आए आचार्य अभिषेक तिवारी ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इसके बाद व्यास पीठ पर विराजमान जया किशोरी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

कथा स्थल पर पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। लगभग 6 हजार से अधिक भक्तों ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। आयोजन 2 अप्रैल तक चलेगा। दूसरे दिन 1 अप्रैल को कुमकुम पत्रिका, नरसी मेहता का अंजार नगर प्रस्थान और श्रीकृष्ण-नरसी मिलन की कथा का वाचन किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार चंदूका सहित राजकुमार संघी, कैलाश सरायवाला, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, ललित सरायवाला, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया, अभिषेक भालोटिया, रोहित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, राम रतन कांवटिया, समीर दिवान, अजय खेमका, अजय अग्रवाल, नेहा सोंथालिया, मेघा चौधरी, कृतिका गुप्ता, रिंकी भालोटिया, विजय लक्ष्मी भालोटिया और स्नेहा अग्रवाल सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

The post जमशेदपुर: साकची में ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का आगाज, जया किशोरी ने भक्त नरसी की भक्ति से बांधा समा appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: जया किशोरी का जमशेदपुर आगमन आज: 25 सदस्यों के दल के साथ रात में पहुँचेंगी शहर, एक नज़र व्यक्तित्व पर
जमशेदपुर : विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी जी आज 30 मार्च की रात जमशेदपुर पहुंच रही हैं। उनके साथ 25 सदस्यों की एक टीम भी आ रही है जो कथा व प्रवासके दौरान , उनका सहयोग करेगी।

जया किशोरी जी कल मंगलवार 31 मार्च से 2 अप्रैल तक जमशेदपुर में ‘नानी बाई रो मायरो’ की त्रिदिवसीय संगीतमय कथा का अमृत पान कराएंगी। साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय के बगल में बोधि मंदिर मैदान (चंदूलाला अशोक कुमार भालोटिया सभागार) में इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

​तीन दिनों तक बहेगी भक्ति की धारा

​नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कथा का उद्देश्य भक्त और भगवान के बीच अटूट प्रेम और विश्वास को उजागर करना है। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगी।​प्रथम दिवस (31 मार्च): भक्त नरसी मेहता का जीवन परिचय, शंकर भगवान से मिलन और श्रीकृष्ण महारास दर्शन।​द्वितीय दिवस (01 अप्रैल): कुमकुम पत्रिका का पहुँचना, नरसी मेहता का अंजार नगर प्रस्थान और श्रीकृष्ण-नरसी मेहता मिलन।​

तृतीय दिवस (02 अप्रैल): नानी बाई और नरसी मेहता मिलन तथा श्रीकृष्ण द्वारा रुक्मणी सहित ‘मायरा’ भरने का भावपूर्ण प्रसंग।

​प्रवेश के लिए ‘प्रवेश पत्र’ अनिवार्य

​आयोजन से जुड़े कैलाश सरायवाला ने स्पष्ट किया है कि कथा में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है, लेकिन सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के लिए भक्तों को प्रवेश पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी बहेगी ज्ञान की गंगा: सराय वाला ने बताया कि जो श्रद्धालु व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में असमर्थ हैं, उनके लिए जया किशोरी जी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट ने अपील की है कि श्रद्धालु सपरिवार और इष्ट-मित्रों सहित पधारकर इस कथा पीयूष का रसास्वादन करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।

संस्कारों की विरासत व सुमधुर वाणी का संगम, लौहनगरी में दूसरी बार हो रहा आगमन

भारतीय धर्म-अध्यात्म के आकाश में ‘जया किशोरी’ एक ऐसा नाम बनकर उभरी हैं, जिन्होंने न केवल पारंपरिक कथा वाचन को एक नई ऊंचाई दी, बल्कि धर्म को तर्क और आधुनिकता के साथ जोड़कर युवाओं के बीच अपनी अमिट पहचान बनाई। आज उन्हें केवल एक कथावाचिका के रूप में ही नहीं, बल्कि एक प्रखर ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ के रूप में भी जाना जाता है।जमशेदपुर की पावन धरा पर उनका दूसरी बार हो रहा आगमन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह उन हजारों युवाओं के लिए एक अवसर है जो अपने सांस्कृतिक मूल्यों को आधुनिक संदर्भों में समझना चाहते हैं। जया किशोरी जी का व्यक्तित्व हमें सिखाता है कि हम अपनी जड़ों से जुड़े रहकर भी आधुनिक जगत के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकते हैं।

​कोलकाता से शुरू हुआ ‘किशोरी’ बनने का सफर

​13 जुलाई 1995 को कोलकाता के एक गौर ब्राह्मण परिवार में जन्मीं जया शर्मा (बचपन का नाम) को भक्ति के संस्कार विरासत में मिले। उनके दादा-दादी के भजन-कीर्तन ने उनके भीतर कृष्ण प्रेम का बीजारोपण किया। मात्र 7 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता में आयोजित एक सत्संग में अपनी प्रस्तुति दी थी। उनकी अटूट कृष्ण भक्ति को देखते हुए उनके गुरु पंडित गोविंदराम मिश्र ने उन्हें ‘किशोरी जी’ की उपाधि दी, जिसके बाद वे पूरी दुनिया में जया किशोरी के नाम से विख्यात हुईं।

​’नानी बाई रो मायरो’ और ‘श्रीमद्भागवत’ की अद्भुत शैली

​जया किशोरी जी की ख्याति का सबसे बड़ा आधार उनकी सुमधुर आवाज और कथा कहने की सरल शैली है। ‘नानी बाई रो मायरो’ के माध्यम से उन्होंने पिता-पुत्री के प्रेम और भक्त की पुकार पर भगवान के आने की गाथा को जिस भावुकता के साथ प्रस्तुत किया, उसने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। उनकी भागवत कथा में केवल धर्म ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन की सीख भी शामिल होती है।

​धर्म व आधुनिकता का संतुलन

​जया किशोरी जी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे खुद को ‘साध्वी’ या ‘संत’ नहीं मानतीं। वे खुद को एक साधारण छात्रा और ईश्वर की भक्त बताती हैं। वे अक्सर कहती हैं किधर्म का अर्थ केवल मंदिर जाना नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करना है।”यही कारण है कि इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर उनकी ‘फैन फॉलोइंग’ करोड़ों में है, जिनमें बड़ी संख्या युवाओं की है।

​सामाजिक चेतना व प्रेरणा

​कथाओं के अलावा वे ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी मुखर रहती हैं। उनके प्रवचन जीवन के तनाव, अवसाद और रिश्तों की उलझनों से जूझ रहे लोगों के लिए ‘काउंसलिंग’ का काम करते हैं। वे अध्यात्म को किताबी बातों से निकालकर दैनिक जीवन के आचरण में ढालने की कला सिखाती हैं।

​एक नज़र व्यक्तित्व पर:

​शिक्षा: वाणिज्य स्नातक

​पहचान: सुप्रसिद्ध कथावाचिका, भजन गायिका और प्रेरणादायी वक्ता

​लोकप्रिय भजन: ‘लिंगाष्टकम’, ‘अच्युतम केशवम’ और ‘गाड़ी में बिठा ले रे बाबा’

The post JAMSHEDPUR: जया किशोरी का जमशेदपुर आगमन आज: 25 सदस्यों के दल के साथ रात में पहुँचेंगी शहर, एक नज़र व्यक्तित्व पर appeared first on Udit Vani.

साकची गुरुद्वारा चुनाव: हाईकोर्ट ने निशान सिंह की याचिका की समाप्त, CGPC ने कहा फैसला हमारे पक्ष में
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा चुनाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट के हालिया आदेश के बाद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि न्यायालय का फैसला पूरी तरह उनके पक्ष में है. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि हाईकोर्ट ने निशान सिंह की याचिका का निष्पादन करते हुए साफ कर दिया है कि चुनाव प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी.

निशान सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला

भगवान सिंह ने बताया कि झारखंड हाईकोर्ट ने साकची गुरुद्वारा चुनाव से संबंधित रिट याचिका को यह कहते हुए समाप्त (disposed of) कर दिया कि मामला पहले ही समाप्त हो चुका है और चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है. उन्होंने कहा कि यह आदेश स्पष्ट करता है कि चुनाव गुरुद्वारा के संविधान (By-Laws) के अनुसार और सीजीपीसी की देखरेख में विधिवत संपन्न हुए हैं.

चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ हुई

सीजीपीसी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भगवान सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का समर्थन या विरोध करना नहीं, बल्कि गुरुद्वारा की व्यवस्था, मर्यादा और संविधान को बनाए रखना है. उन्होंने बताया कि जब गुरुद्वारा में विवाद की स्थिति बनी, तब प्रशासन विशेषकर एसडीओ ने निर्देश दिया कि चुनाव सीजीपीसी की देखरेख में कराया जाए और कानून-व्यवस्था प्रशासन संभाले.

इसके बाद नोटिस जारी किए गए, नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई और बैलेट वोटिंग कराई गई, जिसमें संगत के मतों से हरविंदर सिंह मंटू को प्रधान चुना गया.

निशान सिंह को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

भगवान सिंह ने कहा कि निशान सिंह हाईकोर्ट इस उद्देश्य से गए थे कि एसडीओ के आदेश को रद्द कराया जाए और सीजीपीसी को चुनाव कराने से रोका जाए. लेकिन उन्हें इस मामले में कोई राहत नहीं मिली. न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यदि किसी को आपत्ति है, तो वह सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है.

सीजीपीसी के अधिकार और व्यवस्था की लड़ाई

उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं है, बल्कि सीजीपीसी की गरिमा और अधिकार को बनाए रखने का मामला है. यदि इस व्यवस्था को कमजोर किया गया, तो भविष्य में गुरुद्वारों में अनुशासन बनाए रखना मुश्किल हो जाएगा.

प्रशासन और संगत से सहयोग की अपील

भगवान सिंह ने प्रशासन से अनुरोध किया कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई कमेटी को कार्यभार संभालने में सहयोग दिया जाए. साथ ही संगत और धार्मिक संगठनों से अपील की कि गुरुद्वारा की मर्यादा बनाए रखें और कानून का सम्मान करें.

अधिवक्ताओं ने भी रखा पक्ष

प्रेस वार्ता में अधिवक्ता पंकज कुमार सिन्हा और उर्वशी सिन्हा ने बताया कि 28 मई 2025 को एसडीएम कोर्ट ने सीजीपीसी को चुनाव कराने का जिम्मा सौंपा था. इसके विरोध में निशान सिंह हाईकोर्ट गए, लेकिन उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी न्यायालय से छिपाई. बाद में यह तथ्य सामने आने पर न्यायालय ने याचिका को निष्पादित कर दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय ने कहीं भी निशान सिंह के चुनाव को मान्यता नहीं दी है.

इस मौके पर चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला और वरीय सलाहकार परविंदर सिंह सोहल भी उपस्थित थे.

The post साकची गुरुद्वारा चुनाव: हाईकोर्ट ने निशान सिंह की याचिका की समाप्त, CGPC ने कहा फैसला हमारे पक्ष में appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : साकची में बिल्डर अजय अग्रवाल पर धोखाधड़ी का दूसरा केस दर्ज, जमानत पर फैसला टला
उदित वाणी, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में चर्चित बिल्डर अजय अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का एक और मामला दर्ज किया गया है. यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब आरोपी पहले से ही न्यायिक हिरासत में है और उसकी जमानत याचिका निचली अदालत द्वारा खारिज की जा चुकी है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठने के आरोप हैं. इससे पहले 17 मार्च को साकची पुलिस ने शंकर लाल अग्रवाल की शिकायत पर दर्ज 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अजय अग्रवाल को रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया था. जांच में यह भी सामने आया कि कई लोगों को ठगने के बाद वह जमशेदपुर छोड़कर गुजरात फरार हो गया था और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उसकी जमानत याचिका पहले ही खारिज कर दी थी. इसके बाद आरोपी ने जिला न्यायाधीश की अदालत में जमानत के लिए पुनः अर्जी दाखिल की है. इस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, जिससे मामले की विस्तृत समीक्षा की जा सके.

गौरतलब है कि अजय अग्रवाल शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति इंदर अग्रवाल का भतीजा बताया जा रहा है. लगातार सामने आ रहे मामलों ने शहर के रियल एस्टेट कारोबार में हलचल पैदा कर दी है. पुलिस अब अन्य संभावित पीड़ितों और मामलों की भी जांच कर रही है.

The post Jamshedpur : साकची में बिल्डर अजय अग्रवाल पर धोखाधड़ी का दूसरा केस दर्ज, जमानत पर फैसला टला appeared first on Udit Vani.

रामनवमी पर साकची में भक्ति की धूम, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पूरा इलाका
जमशेदपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर साकची का झंडा चौक भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया. श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित विराट रामनवमी महोत्सव के तहत भव्य आरती और दीप उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

कार्यक्रम के दौरान “जय जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से पूरा साकची गूंज उठा. झंडा चौक पर प्रभु श्रीराम की आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. वहीं अयोध्या के राम मंदिर के दरबार की झलक भी प्रस्तुत की गई, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही.

विशेष आकर्षण रहा बनारस के पुरोहितों द्वारा संपन्न महाआरती, जो अस्सी घाट की तर्ज पर आयोजित की गई. प्रसिद्ध आचार्य के नेतृत्व में पंडितों के समूह ने शंख और घंटों की ध्वनि के बीच शाम करीब 7 बजे आरती प्रारंभ की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

विद्युत सज्जा से सजा साकची क्षेत्र रात में जगमगा उठा और हर ओर श्रद्धालुओं की मौजूदगी से उत्सव का माहौल और भी भव्य बन गया.

कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, गुंजन यादव, भूपेंद्र सिंह, विकास सिंह, विहिप नेता अजय गुप्ता, यूनियन नेता शशी भूषण सिंह, आर.के. सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति के कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, कृष्णा अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, संतोष पांडेय, नरेश संघी, प्रणय गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश खेमका, राहुल चौधरी, अंशुल रिंगासिया सहित कई लोगों ने पूरे समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाया.

आयोजकों ने बताया कि गुरुवार 26 मार्च 2026 को साकची झंडा चौक में बाल हनुमान सजाओ प्रतियोगिता और मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चे भाग लेकर भगवान हनुमान के रूप में प्रस्तुति देंगे.

The post रामनवमी पर साकची में भक्ति की धूम, जय श्रीराम के नारों से गूंजा पूरा इलाका appeared first on Udit Vani.