jamshedpur Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: आधी रात आग का तांडव, संकोसाई में धू-धू कर जलीं दो बसें
उदित वाणी जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई एक नंबर रोड रविवार देर रात आग की भयावह घटना से दहल उठा। सड़क किनारे खड़ी दो बसों में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दोनों बसें आग की लपटों में घिर गईं और पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहली बस से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसने तेजी से दूसरी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। रात के सन्नाटे में उठती ऊंची लपटों और धुएं के गुबार से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों बसें पूरी तरह जल चुकी थीं। घटना के कारण कुछ देर तक इलाके में आवागमन भी प्रभावित रहा।

राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन आग से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उलीडीह थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

The post JAMSHEDPUR: आधी रात आग का तांडव, संकोसाई में धू-धू कर जलीं दो बसें appeared first on Udit Vani.

CSIR-NML जमशेदपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का भव्य आयोजन, प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने दिया ‘उत्तरदायी नवाचार’ पर जोर
उदित वाणी सरायकेला: सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (NML), जमशेदपुर ने देश की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों को रेखांकित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया. इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सुमन चक्रवर्ती (निदेशक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर) उपस्थित रहे.

भविष्य के निर्माण में अनुसंधान और तकनीक की भूमिका

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएसआईआर–एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने शोध और अनुसंधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रयोगशाला ने पिछले एक वर्ष में कई ऐसी उन्नत तकनीकें विकसित की हैं, जो अब व्यावसायीकरण (Commercialization) के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. के.के. साहू ने मुख्य अतिथि प्रो. सुमन चक्रवर्ती का परिचय देते हुए उनकी शैक्षणिक और शोध उपलब्धियों को साझा किया.

तकनीक का मंत्र: “विज्ञान सार्वभौमिक, तकनीक स्थानीय”

मुख्य अतिथि प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने “समावेशी विकास हेतु उत्तरदायी नवाचार – गहन विज्ञान से गहन सामाजिक प्रभाव तक” विषय पर अपना मुख्य व्याख्यान दिया. उन्होंने अपने संबोधन में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर बल दिया:

मानवता और समानता: तकनीकी विकास केवल बाजार और मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि समानता और सतत विकास के लिए होना चाहिए.

स्थानीय आवश्यकताएं: उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि “विज्ञान सार्वभौमिक है, लेकिन तकनीक स्थानीय होनी चाहिए.” तकनीक ऐसी हो जो स्थानीय आकांक्षाओं और ग्रामीण जटिलताओं का समाधान करे.

सामाजिक सशक्तिकरण: वास्तविक तकनीकी प्रगति वही है जो मानव पीड़ा को कम करे, पर्यावरण की रक्षा करे और समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाए.

वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन और प्रयोगशाला भ्रमण

इस अवसर पर प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने सीएसआईआर–एनएमएल की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 का विमोचन किया. कार्यक्रम के अन्य मुख्य आकर्षण:

पोस्टर प्रस्तुति: पीएचडी शोधार्थियों ने अपने शोध कार्यों को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया.

एमएसएमई सहभागिता: MSME प्रतिनिधियों को संस्थान की अत्याधुनिक सुविधाओं का भ्रमण कराया गया.

छात्र सहभागिता: अरका जैन विश्वविद्यालय और इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने प्रयोगशाला का भ्रमण कर विज्ञान की बारीकियों को समझा.

कार्यक्रम का सफल आयोजन एसीएसआईआर (AcSIR) साइंस क्लब द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन आरपीबीडी प्रभाग के प्रमुख डॉ. एस. के. पाल ने प्रस्तुत किया.

The post CSIR-NML जमशेदपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का भव्य आयोजन, प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने दिया ‘उत्तरदायी नवाचार’ पर जोर appeared first on Udit Vani.

सुवर्णरेखा नदी किनारे मिला द्वितीय विश्व युद्ध का शक्तिशाली बम, सेना की टीम ने सुरक्षित किया ब्लास्ट
उदित वाणी,जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. सुवर्णरेखा नदी के किनारे पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में मिला विशालकाय और शक्तिशाली बम बुधवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय (डिफ़्यूज) कर दिया गया है. करीब 227 किलोग्राम वजनी इस बम को निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम को विशेष रूप से बुलाया गया था. इस अभियान की सफलता के बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है.

छावनी में तब्दील हुआ पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र

सोमवार को जैसे ही इस शक्तिशाली बम की सूचना मिली, प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए आम लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी. सेना की टीम ने दो दिनों तक इस स्थल पर डेरा डाले रखा और बम का गहन तकनीकी निरीक्षण किया.

द्वितीय विश्व युद्ध के समय का है बम

सेना के विशेषज्ञों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. यह विशालकाय बम द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के समय का बताया जा रहा है. दशकों पुराने इस बम में अब भी भारी विस्फोटक क्षमता मौजूद थी. विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इसमें विस्फोट होता, तो यह बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान कर सकता था. टीम ने इसकी स्थिति, विस्फोटक क्षमता और संभावित प्रभाव क्षेत्र का बारीकी से आकलन करने के बाद ही ऑपरेशन शुरू किया.

सुरक्षित तरीके से किया गया विस्फोट

बुधवार को सभी सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, सेना की बम निरोधक टीम ने इसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया. इस संयुक्त कार्रवाई में जिला प्रशासन और पुलिस का भी अहम सहयोग रहा. दशकों से जमीन के नीचे या पानी के किनारे दबे इस खतरे के खत्म होने से अब क्षेत्र में भय का माहौल समाप्त हो गया है. सेना और प्रशासन की इस मुस्तैदी ने एक संभावित बड़े हादसे को टालने में सफलता हासिल की है.

The post सुवर्णरेखा नदी किनारे मिला द्वितीय विश्व युद्ध का शक्तिशाली बम, सेना की टीम ने सुरक्षित किया ब्लास्ट appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: समाजसेवी स्व० सुखराम टुडू की याद में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त हुआ संग्रह
जमशेदपुर: सामाजिक संस्था ‘नई जिंदगी परिवार’ के सौजन्य से शनिवार को गम्हरिया के रामचंद्रपुर निवासी समाजसेवी स्व० सुखराम टुडू की पावन स्मृति में एक मिनी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

शिविर का विधिवत उद्घाटन स्व० सुखराम टुडू की धर्मपत्नी श्रीमती बांगी टुडू और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम (GM) संजय चौधरी ने किया। उन्होंने स्व० टुडू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

ट्राइबल ब्लड मैन’ राजेश मार्डी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजेश मार्डी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को महादान बताया। इस पहल से संग्रहित 25 यूनिट रक्त का उपयोग ब्लड सेंटर द्वारा आपातकालीन स्थितियों में मरीजों की जान बचाने के लिए किया जाएगा।

शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से सीताराम हेम्ब्रम, शंभू टुडू, गणेश टुडू, दुर्गा सोरेन, लक्ष्मण टुडू, गोपी मार्डी और वीरसिंह बास्के सहित संस्था के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

The post Jamshedpur: समाजसेवी स्व० सुखराम टुडू की याद में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त हुआ संग्रह appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: बच्चों को पढ़ाने के साथ आंकड़ा भी अपडेट करेंगे शिक्षक, UDISE+ में स्कूल, शिक्षक और छात्रवार आंकड़ों को अपडेट करने का मिला जिम्मा
उदित वाणी, जमशेदपुर: राज्य के सरकारी स्कूलों के शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ अब आंकड़ा भी अपडेट करेंगे। यू डाइस प्लस में स्कूल, शिक्षक और छात्रवार आंकड़ों को अपडेट करना है। जिन स्कूलों को अब तक यू डाइस कोड नहीं मिला है, उन्हें भी इससे जोड़ा जाएगा। यू-डाइस प्लस में पूर्व से पंजीकृत सभी विद्यालयों का नाम, कोटि, प्रबंधन और अन्य सभी महत्वपूर्ण आंकड़ों को अपडेट करने का कार्य पूरा किया जाना है। मान्यता प्राप्त नए विद्यालयों जिसे अब तक यू-डाइस प्लस कोड प्राप्त नहीं है उसे जोड़ा जाना है। वहीं, मान्यता प्राप्त वैसे स्कूल जिसे यू-डाइस कोड प्राप्त है, लेकिन किसी कारण से यू-डाइस प्लस पोर्टल में एक्टिव नहीं है उसे फिर से एक्टिव के लिए फॉर्म भरना होगा।

विशेष रूप से उत्क्रमित माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों व उत्कृष्ट विद्यालयों के नाम व कोटि को अपडेट किया जाना आवश्यक है। ये सारी प्रक्रिया 18 अप्रैल से पहले पूरी की जानी है। वहीं, साल 2025-26 में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं का सत्र 2026-27 में प्रोग्रेसन स्टेटस, पिछले सत्र में कितना अंक व प्रतिशत आया, कितने दिन उपस्थित थे, स्कूलों में उनकी स्थिति से संबंधित अन्य जानकारी 30 अप्रैल तक देनी होगी। 10 मई तक वर्ष 2026-27 में नामांकित सभी नए विद्यार्थियों के आंकड़ों को अपडेट यू-डाइस प्लस में पूरा कर लिया जाना है। इसके अलावा 15 मई तक विद्यार्थियों के विद्यालय परिवर्तन होने के स्थिति में छात्र-छात्राओं का पेन नंबर से ड्रॉप बाक्स से इम्पोर्ट किया जाएगा।

बोर्ड परीक्षा में पंजीयन के लिए अनिवार्य होगा अपार :

वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अपार आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। कहा गया है कि सभी स्कूल अगले साल बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों की अपार आईडी बनवा लें। स्कूल केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं का नाम वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए तैयार की जाने वाली लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) में शामिल करेंगे, जिनके पास वैध अपार आईडी हो।

इस बीच सीबीएसई के साथ जैक बोर्ड के स्कूलों को भी अपार आईडी जेनरेट करने में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा नौवीं से ही सबका अपार सुनिश्चित करने को कहा गया है। निर्देश के बाद जिले के स्कूलों में इसे लेकर आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है। गौरतलब हो कि अपार आईडी की प्रक्रिया स्कूलों में पूर्व से जारी है। अबतक लगभग 80 प्रतिशत बच्चों का अपार आईडी बन गया है। हालांकि यू-डायस पर सभी छात्र-छात्राओं का विवरण अपलोड कर दिया गया है। लेकिन, आधार कार्ड संबंधी कुछ दिक्कतों के कारण कुछ बच्चों का अपार आईडी जनरेट नहीं हो पा रहा है।

छात्रों के लिए शुरू की गई 12 अंकों की डिजिटल पहचान :

बताते चलें कि अपार आईडी भारत सरकार द्वारा छात्रों के लिए शुरू की गई एक 12 अंकों की डिजिटल पहचान है। यह एक विशिष्ट आईडी है जो छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड जैसे कि मार्कशीट, डिग्री, प्रमाण पत्र, छात्रवृत्ति, पुरस्कार और अन्य क्रेडिट को डिजिटल रूप से संग्रहित करती है। अपार आईडी कार्ड छात्रों को अपने शैक्षणिक इतिहास को एक ही स्थान पर एक्सेस करने और प्रबंधित करने में मदद करता है, चाहे वे किसी भी स्कूल या कॉलेज में पढ़ रहे हों। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू शिक्षा मंत्रालय छात्रों के लिए अपार आईडी को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और डिजिटल इंडिया अभियान के तहत लागू कर रहा है। अपार आईडी के माध्यम से बोर्ड का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और विश्वसनीय बनाना है। यह कदम न केवल छात्रों की पहचान को सुनिश्चित करेगा, बल्कि भविष्य में परीक्षा और परिणाम से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी को रोकने में भी मदद करेगा। अपार आईडी बनने से छात्रों को जेईई मेन, नीट और सीयूईटी जैसी प्रवेश परीक्षाओं में भी आसानी होगी।

The post Jamshedpur: बच्चों को पढ़ाने के साथ आंकड़ा भी अपडेट करेंगे शिक्षक, UDISE+ में स्कूल, शिक्षक और छात्रवार आंकड़ों को अपडेट करने का मिला जिम्मा  appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर सजेगी ब्राह्मण संगोष्ठी, बागबेड़ा में जुटेंगे हजारों विप्र, प्रतिमा स्थापना की भी तैयारी
उदित वाणी, जमशेदपुर : लौहनगरी में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को लेकर विप्र समाज में भारी उत्साह है. आगामी 19 अप्रैल 2026 को बागबेड़ा स्थित ब्राह्मण भवन में भव्य ‘ब्राह्मण संगोष्ठी सह महाप्रसाद’ का आयोजन किया जाएगा. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शहर भर से हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोगों के जुटने की संभावना है.

एकजुटता और वैदिक परंपराओं पर जोर

आयोजन समिति के प्रमुख कमलकिशोर ने बताया कि इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज की एकजुटता को सुदृढ़ करना और युवा पीढ़ी को अपनी वैदिक परंपराओं व सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर अपनी पहचान और शक्ति को प्रस्तुत करने की आवश्यकता है.

प्रतिमा स्थापना बनेगा विशेष आकर्षण

इस वर्ष का जन्मोत्सव विशेष रूप से महत्वपूर्ण होने जा रहा है क्योंकि ब्राह्मण भवन में भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना भी की जा रही है. इसी उपलक्ष्य में समिति द्वारा व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है ताकि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का एक मजबूत संदेश पूरे राज्य में जाए.

विप्र बंधुओं से शामिल होने का आह्वान

समिति ने सभी ब्राह्मणों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य रूप से:

डी के मिश्रा, हरेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश उपाध्याय

नकुल तिवारी, रक्कू पांडेय, विमलेश उपाध्याय

अजय ओझा, वेद उपाध्याय, उदय मिश्रा

रामनाथ दुबे, पवन ओझा, आनंदी ओझा, राजेश ओझा

संजय ओझा, अशोक राय, राजेश पांडेय, अप्पू तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे.

The post जमशेदपुर: भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर सजेगी ब्राह्मण संगोष्ठी, बागबेड़ा में जुटेंगे हजारों विप्र, प्रतिमा स्थापना की भी तैयारी appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: ‘ जुड़ शीतल’ समारोह में गूँजी मैथिली की मिठास, वक्ताओं ने उठाई झारखंड की नियोजन नीति में मैथिली को स्थान देने की मांग
जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद की जमशेदपुर एवं सरायकेला-खरसावां शाखा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ‘ जुड़ शीतल’ सह मिथिला नववर्ष समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर मिथिला की समृद्ध संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और भाषा के सम्मान को लेकर मंथन किया गया.

मिट्टी और प्रकृति से जुड़ाव का पर्व है जुड़ शीतल

समारोह के मुख्य अतिथि आरक्षी उपाधीक्षक (DSP) सुनील चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जुड़ शीतल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि मिट्टी से जुड़ाव का संदेश है. यह पर्व हमें सिखाता है कि मनुष्यों के साथ-साथ वृक्षों और सरोवरों को भी जीवंत रखना हमारा कर्तव्य है.

नियोजन नीति में मैथिली की उपेक्षा पर जताई चिंता

अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार झा ‘अविचल’ ने कहा कि नववर्ष हमें आत्म-विश्लेषण और भाषा के प्रति संकल्प लेने का अवसर देता है. कार्यक्रम में मौजूद सभी वक्ताओं ने एक स्वर में झारखंड की नियोजन नीति में मैथिली को स्थान न मिलने पर गहरा रोष व्यक्त किया और इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया.

सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित विपिन कुमार झा के स्वस्तिवाचन और मैथिल-मिथिलानियों द्वारा प्रस्तुत भगवती वंदना से हुई. अतिथियों का स्वागत पारंपरिक ‘पाग-दोपटा’ और गुलदस्ता भेंट कर किया गया. स्वागत भाषण अध्यक्ष अशोक कुमार लाल दास ने दिया.

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति: समारोह में अरविंद विद्रोही, डॉ. रवींद्र कुमार चौधरी, कृष्ण मुरारी झा, पंकज कुमार झा और हंसराज जैन ने भी अपने विचार साझा किए.

कवि सम्मेलन: कविताओं के रंग, हास्य के संग

विचार गोष्ठी के बाद डॉ. अशोक कुमार झा ‘अविचल’ की अध्यक्षता में एक शानदार कवि सम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें शिव कुमार झा ‘टिल्लू’, अशोक पाठक ‘स्नेही’, नूतन झा, गोपाल चन्द्र झा, अन्नपूर्णा झा, विवेकानंद झा, रुपम झा, पिंकी अमर झा, पूनम ठाकुर, ममता कर्ण और विभा कुमारी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और खूब हंसाया.

पारंपरिक व्यंजनों का आनंद

समारोह के अंत में आगंतुकों ने जुड़ शीतल के पारंपरिक पकवानों—दालपूड़ी, आम की चटनी, बड़ी और खीर—का जमकर लुत्फ उठाया. कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन (महासचिव, सरायकेला शाखा) और धन्यवाद ज्ञापन विपिन कुमार झा (महासचिव, जमशेदपुर शाखा) ने किया.

(Judisheetal celebration Jamshedpur 2026, Antarrashtriya Maithili Parishad Jamshedpur news, Mithila Navvarsh events Jamshedpur, DSP Sunil Choudhary Jamshedpur, Dr Ashok Kumar Jha Avichal, Maithili language in Jharkhand planning policy, Maithili Kavi Sammelan Jamshedpur)

The post जमशेदपुर: ‘ जुड़ शीतल’ समारोह में गूँजी मैथिली की मिठास, वक्ताओं ने उठाई झारखंड की नियोजन नीति में मैथिली को स्थान देने की मांग appeared first on Udit Vani.

टाटा स्टील ने शहीद दमकलकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, जमशेदपुर में ‘राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का शुभारंभ
जमशेदपुर: टाटा स्टील द्वारा आज से देश भर के अपने सभी संस्थानों में ‘राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह’ (14 से 20 अप्रैल) की शुरुआत की गई। यह विशेष सप्ताह उन बहादुर अग्निशामकों (Firefighters) के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने लोगों की जान और संपत्ति की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

शहीदों को नमन और जागरूकता का संकल्प

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों, ठेकेदारों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य सुविधाओं और आम जनता के बीच अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डी बी सुंदरा रामम (उपाध्यक्ष, कॉर्पोरेट सर्विसेज) और विशिष्ट अतिथि सतीश सिंह (महासचिव, टाटा वर्कर्स यूनियन) मौजूद थे।

अग्नि सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिकारियों ने शहीद दमकलकर्मियों को नमन किया। इस दौरान अरविंद कुमार सिन्हा (चीफ सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन), दीबा अहमद (चीफ HRBP, कॉर्पोरेट फंक्शंस), स्नेहा (हेड HRBP, कॉर्पोरेट फंक्शंस-CS), राकेश जोशी (सीनियर एरिया मैनेजर, फायर ब्रिगेड), अभय रंजन (सीनियर मैनेजर, फायर ब्रिगेड), संजय सिंह (उपाध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन), शाहनवाज खान (JDC चेयरमैन, फायर एंड सिक्योरिटी विभाग) मौजूद रहे.

इन सभी अधिकारियों ने सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने और आग जैसी आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

अत्याधुनिक संसाधनों और महिला सशक्तिकरण पर जोर

• आधुनिक तकनीक: उपाध्यक्ष डी बी सुंदरा रामम ने टाटा स्टील फायर सर्विसेज की सराहना की और स्काईलिफ्ट (SKYLIFT) व क्रैश फायर टेंडर जैसे अत्याधुनिक संसाधनों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने नियमित ‘फायर ऑडिट’ पर भी जोर दिया।

• लैंगिक विविधता: टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह ने टाटा स्टील की उस पहल की प्रशंसा की, जिसके तहत महिला अग्निशामकों को टीम में शामिल किया गया है। यह इस क्षेत्र में लैंगिक विविधता (Gender Diversity) की दिशा में एक बड़ा कदम है।

प्रदर्शनी और जागरूकता रथ का शुभारंभ

समारोह के दौरान अतिथियों ने वेस्ट प्लांट फायर स्टेशन में ‘फायर एंड रेस्क्यू प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, शहर में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक अग्निशमन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

14 अप्रैल का ऐतिहासिक महत्व

भारत में हर साल 14 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस 1944 के बॉम्बे डॉक विस्फोट की याद दिलाता है, जहाँ एक भीषण आग से लड़ते हुए 66 दमकलकर्मियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। यह दिन हमें अग्निशमन सेवाओं के जोखिम और तैयारी के महत्व की याद दिलाता है।

(National Fire Service Week Tata Steel Jamshedpur, National Fire Service Day 14 April 2026, DB Sundara Ramam Tata Steel, Satish Singh Tata Workers Union, Bombay Dock explosion 1944 history, Fire safety awareness Jamshedpur, Women firefighters Tata Steel)

The post टाटा स्टील ने शहीद दमकलकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, जमशेदपुर में ‘राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का शुभारंभ appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: 1 मई को मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स से आदित्यपुर तक निकलेगी विशाल रैली, JAC की बैठक में विभिन्न यूनियनों ने तैयार की जुलूस की रूपरेखा
जमशेदपुर: आगामी 1 मई को मजदूर दिवस (मई दिवस) के ऐतिहासिक अवसर पर जमशेदपुर में एक विशाल रैली और भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर मंगलवार को संयुक्त कार्य समिति (Joint Action Committee) की एक महत्वपूर्ण बैठक तार कंपनी यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने की.

टाटा मोटर्स से आदित्यपुर तक हुंकार भरेंगे मजदूर

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मजदूर दिवस पर आयोजित विशाल जुलूस टाटा मोटर्स यूनियन कार्यालय से प्रारंभ होगा. यह रैली टाटा स्टील वायर डिवीजन, टिनप्लेट डिवीजन के सामने मुख्य सड़क, साकची गोलचक्कर, जुस्को टाउन कार्यालय और बिष्टुपुर मुख्य सड़क होते हुए आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागृह पहुंचेगी. वहां सरायकेला-खरसावां इंटक जिलाध्यक्ष के.पी. तिवारी की अध्यक्षता में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

अधिकारों के प्रति एकजुट होंगे श्रमिक

अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि सभी यूनियन अपने-अपने क्षेत्रों में बैनर और इंटक के झंडे लगाकर मजदूरों को एकजुट करेंगे. इस अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और संगठन की शक्ति का प्रदर्शन करना है. बैठक का संचालन संयुक्त कार्य समिति के संयोजक श्री विनोद राय ने किया.

मजदूर नेताओं की रही उपस्थिति

इस उच्चस्तरीय बैठक में शहर के विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रमुख नेता शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से:

• महिला नेतृत्व: राष्ट्रीय इंटक महिला अध्यक्षा देविका सिंह, बेबी कुमारी, प्रिया महतो, रीता शर्मा, शिखा चौधरी और शशि आचार्या.

• टाटा मोटर्स: अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह, मनोज सिंह और सुशील कुमार भगत.

• इंटक पदाधिकारी: के.पी. तिवारी (सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष), राणा सिंह (कोल्हान प्रभारी), राजेश सिंह राजू (जमशेदपुर जिलाध्यक्ष), बीरबल सिंह (ग्रामीण जिलाध्यक्ष).

• विभिन्न यूनियन प्रतिनिधि: परविंदर सिंह सोहेल व मनोज कुमार सिंह (टिनप्लेट), श्रीकांत सिंह व पंकज कुमार सिंह (तार कंपनी), अमित सरकार (जेमको), ददन सिंह (होटल एवं रेस्टोरेंट), पिंटू श्रीवास्तव (टाटा पावर), संजीव श्रीवास्तव (नूवोको), विजय खां (टाटा ब्लूसकोप), दिनेश कुमार उपाध्याय व शिवलखन सिंह (टाटा स्टील मजदूर यूनियन), संजय कुमार व अंजनी कुमार (TRF) सहित अन्य नेता उपस्थित थे.

(Joint Action Committee Jamshedpur news, Rakeshwar Pandey INTUC Jamshedpur, Labor Day Rally Jamshedpur 2026, Tata Motors Union meeting, Jamshedpur INTUC May Day event, KP Tiwari INTUC Seraikela, Vinod Rai JAC Jamshedpur)

The post जमशेदपुर: 1 मई को मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स से आदित्यपुर तक निकलेगी विशाल रैली, JAC की बैठक में विभिन्न यूनियनों ने तैयार की जुलूस की रूपरेखा appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: मतदान केंद्रों पर SIR तैयारियों की समीक्षा, CEO के रवि कुमार ने लिया जायजा, BLO को ‘जीरो एरर’ मतदाता सूची के निर्देश, घर-घर जाकर होगी मतदाताओं की मैपिंग
उदित वाणी, जमशेदपुर:  झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के रवि कुमार ने मंगलवार को जमशेदपुर के पूर्वी और पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण व एसआईआर (SIR) से संबंधित तैयारियों की गहन समीक्षा की.

कोई भी पात्र नागरिक न छूटे: सीईओ

निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ (BLO) को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करें. उन्होंने बताया कि वर्तमान में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर जानकारी वाले स्टीकर लगाने का कार्य किया जा रहा है. इस प्रक्रिया के दौरान उन घरों को भी ‘नोशनल नंबर’ दिए जा रहे हैं, जिनकी पहले से कोई मकान संख्या नहीं है, ताकि हर घर की सटीक मैपिंग सुनिश्चित की जा सके.

मैपिंग और एएसडी सूची पर विशेष जोर

के रवि कुमार ने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान वैसे मतदाताओं को चिन्हित किया जाए जिनकी मैपिंग अब तक नहीं हुई है. उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि:

• एएसडी (ASD) सूची: अनुपस्थित (Absent), शिफ्टेड (Shifted) और मृत (Death) मतदाताओं के साथ-साथ डुप्लीकेट नामों की सूची नियमानुसार तैयार करें.

• अभिप्रमाणन: इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 (BLA-2) से अनिवार्य रूप से अभिप्रमाणित कराया जाए.

धरातल पर जाकर तथ्यों का मिलान

सीईओ ने जमशेदपुर पूर्व (विधानसभा क्षेत्र 48) के मतदान केंद्र संख्या 98 व 99 और जमशेदपुर पश्चिम (विधानसभा क्षेत्र 49) के मतदान केंद्र संख्या 120 व 121 का निरीक्षण किया. उन्होंने न केवल बीएलओ रजिस्टर और नजरी नक्शा देखा, बल्कि खुद कुछ घरों में जाकर मतदाताओं से बात की और बीएलओ द्वारा रजिस्टर में दर्ज तथ्यों का सत्यापन किया.

समीक्षा बैठक में उपस्थिति: इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) और उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे.

The post जमशेदपुर: मतदान केंद्रों पर SIR तैयारियों की समीक्षा, CEO के रवि कुमार ने लिया जायजा, BLO को ‘जीरो एरर’ मतदाता सूची के निर्देश, घर-घर जाकर होगी मतदाताओं की मैपिंग appeared first on Udit Vani.