jamshedpur police Archives - Udit Vani

मुआवजे की मांग पर रोका अंतिम संस्कार, पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर बनी सहमति
उदित वाणी, पटमदा:  बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह टोला सीमागोड़ा में 23 मई की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल महिला ऊषा मुर्मू ने आखिरकार रांची के रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने मुआवजा मिलने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस को गांव पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, 23 मई की रात करीब 12 बजे आसनबनी–पटमदा मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर 33 हजार बिजली के पोल को तोड़ते हुए संकरी हेंब्रम के घर में घुस गया था। उस समय घर के आंगन में खटिया पर सो रही संकरी हेंब्रम और उनकी बेटी ऊषा मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां ऊषा मुर्मू की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया था।

करीब सात दिनों तक रिम्स में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार को ऊषा मुर्मू ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव को पटमदा के तुंगबुरू गांव लाया गया। गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद पुलिस और वाहन मालिक की ओर से पीड़ित परिवार की कोई सुध नहीं ली गई। आक्रोशित परिजनों ने मुआवजा मिलने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू और जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने बोड़ाम एवं पटमदा थाना पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह दोनों थाना प्रभारी तुंगबुरू गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ वार्ता की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हादसे के बाद एक सप्ताह तक न तो थाना प्रभारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और न ही इलाज के दौरान कोई सहयोग किया गया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने सरकारी प्रावधान के तहत चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने तथा वाहन मालिक से भी उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं पटमदा थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता ने अंतिम संस्कार के लिए तत्काल अपने स्तर से 10 हजार रुपये की सहायता दी। साथ ही सोमवार को वाहन मालिक को बोड़ाम थाना बुलाकर मुआवजे को लेकर बातचीत कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

बताया जाता है कि करीब 40 वर्षीय ऊषा मुर्मू 23 मई को ही अपने मायके सीमागोड़ा आई थीं। उसी रात हुए हादसे में ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में पति, दो बेटियां और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी 12वीं, छोटी बेटी आठवीं और बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

The post मुआवजे की मांग पर रोका अंतिम संस्कार, पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन पर बनी सहमति appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में बकरीद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: संवेदनशील इलाकों में तैनात होगी एक्स्ट्रा फोर्स, सोशल मीडिया पर पैनी नजर
उदित वाणी आजादनगर : बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके लिए बाहर से भी एक्स्ट्रा फोर्स मंगाई गई है।

सिटी SP ललित मीणा ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी।

इसके अलावा सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में नजर रखेंगे। प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

The post जमशेदपुर में बकरीद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: संवेदनशील इलाकों में तैनात होगी एक्स्ट्रा फोर्स, सोशल मीडिया पर पैनी नजर appeared first on Udit Vani.

हेलमेट चेकिंग में घूस से लेकर थानों की कार्रवाई तक: छह साल में कई बार कटघरे में आई जमशेदपुर पुलिस की कार्यशैली
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने और कानून का पालन कराने वाली जमशेदपुर पुलिस एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। हेलमेट जांच और वाहन चेकिंग के दौरान कथित रिश्वत मांगने के आरोप में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निलंबन ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि विभाग भ्रष्टाचार के मामलों में सख्ती दिखाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यह भी उतना ही बड़ा सच है कि लगातार विभागीय कार्रवाई के बावजूद घूसखोरी और अनुशासनहीनता जैसे आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे।

ताजा मामले में 25 मई 2026 को साकची ट्रैफिक थाना में पदस्थापित एएसआई शिवशंकर पासवान और जुगसलाई ट्रैफिक थाना के एएसआई जय कुमार दास को हेलमेट जांच के दौरान कथित रूप से घूस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद शहर में ट्रैफिक जांच के नाम पर होने वाली कथित अवैध वसूली को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले छह वर्षों में जमशेदपुर पुलिस के कई अधिकारी और जवान भ्रष्टाचार, ड्यूटी में लापरवाही, अभद्र व्यवहार, शक्ति के दुरुपयोग और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों में निलंबित हो चुके हैं।

सबसे चर्चित घटनाओं में जुगसलाई थाना मारपीट मामला शामिल है। सैनिक सूरज राय और उनके चचेरे भाई विजय राय के साथ कथित मारपीट के बाद पूर्व सैनिकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जुगसलाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन कुमार दास, पांच दारोगा समेत कुल आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। इसे शहर के पुलिस इतिहास की बड़ी कार्रवाइयों में माना गया, जहां एक साथ पूरे थाना स्तर पर कार्रवाई हुई।

इसी तरह, 2023 में बिरसानगर थाना में वरीय अधिकारियों के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई दीपक कुमार और एक मुंशी को निलंबित किया गया। वहीं, साकची थाना में जुआ अड्डे पर छापेमारी के दौरान बरामद रकम के कथित बंटवारे के आरोप में तीन दारोगा और दो सिपाहियों पर कार्रवाई हुई थी।

इसके अलावा, 2020 में लॉकडाउन अवधि के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद युवक की मौत मामले में बिरसानगर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित किए गए थे। 2021 में एक युवती से यौन शोषण के आरोप में एक दारोगा पर कार्रवाई हुई, जबकि 2024 और 2026 में अभद्र व्यवहार, गश्ती ड्यूटी में लापरवाही और ड्यूटी के दौरान सोने जैसे मामलों में भी कई पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए।

इस बीच, जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के पास दो गुटों के बीच हुई मारपीट और जिला प्रशासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने से शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर बहस और तेज हो गई है।

आम लोगों का कहना है कि केवल निलंबन कर देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। जरूरत है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, जवाबदेही तय करने की व्यवस्था और निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जाए। क्योंकि जब कानून लागू कराने वाली एजेंसी पर ही सवाल उठने लगें, तो जनता का भरोसा बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है।

The post हेलमेट चेकिंग में घूस से लेकर थानों की कार्रवाई तक: छह साल में कई बार कटघरे में आई जमशेदपुर पुलिस की कार्यशैली appeared first on Udit Vani.

बकरीद पर शहर में हाई अलर्ट: 28 मई को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री
उदित वाणी, जमशेदपुर: बकरीद (ईद-उल-अजहा) को लेकर शहर में प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 28 मई को पर्व के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। इसके तहत सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक पूरे शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, यात्री बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गयी है।

यह आदेश उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और यातायात डीएसपी के संयुक्त निर्देश पर एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी किया गया है। प्रशासन का कहना है कि नमाज के दौरान भीड़, यातायात दबाव और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

दूसरी ओर, बकरीद की नमाज को लेकर शहर की मस्जिदों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नमाज स्थलों की साफ-सफाई, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जायेगी।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक नियमों और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने में सहयोग करें।

The post बकरीद पर शहर में हाई अलर्ट: 28 मई को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर, पीड़ित ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल
उदित वाणी जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना पुलिस पर न्यायालय के आदेश की अनदेखी का आरोप लगा है। सीपी क्लब, सोनारी निवासी नरेश कुमार ने दावा किया है कि अदालत के निर्देश के बावजूद अब तक उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। मामले को लेकर उन्होंने 15 मई 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भी सौंपी है।

जानकारी के अनुसार, शिकायत वाद दायर होने के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने बीएनएसएस की धारा 175(4) के तहत आदेश जारी किया था, जिसकी सूचना 28 अप्रैल को बिष्टुपुर थाना को प्राप्त हुई। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पीड़ित नरेश कुमार के मुताबिक, 11 जनवरी की शाम वह बिष्टुपुर स्थित जुडिओ मॉल के पास अपनी कार (जेएच-05डीडी-9486) पार्क कर जा रहे थे। इसी दौरान करणदीप सिंह नामक व्यक्ति उनसे मिला और बातचीत में उलझा लिया। कुछ देर बाद कार सवार 5-6 लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर नरेश को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर मारपीट की।

नरेश का आरोप है कि उन्हें साकची के गाढ़ाबासा इलाके में ले जाया गया, जहां धमकाकर कोरे कागज और सादे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। दबाव बनाकर उनसे यह भी लिखवाया गया कि उन्होंने पैसे के बदले अपनी कार बेच दी है। परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दिए जाने के कारण उन्होंने भयवश आरोपियों की बात मान ली।

पीड़ित का कहना है कि घटना के तुरंत बाद 11 जनवरी को बिष्टुपुर थाना और 14 जनवरी को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक न तो कार बरामद हुई और न ही प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले ने पुलिस कार्यशैली और न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

The post JAMSHEDPUR: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं दर्ज हुई एफआईआर, पीड़ित ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में जुआ-लॉटरी माफिया पर पुलिस का शिकंजा, बिष्टुपुर से तीन धराए, अवैध नेटवर्क की जांच तेज
उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में अवैध जुआ और प्रतिबंधित लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से नकद राशि, प्रतिबंधित लॉटरी टिकट और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में बेचैनी बढ़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बिष्टुपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि धतकीडीह हरिजन बस्ती में मुन्ना घोष के घर के समीप अवैध तरीके से जुआ और लॉटरी का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कदमा निवासी मो. तनवीर जाफर तथा धतकीडीह निवासी मो. कमरुद्दीन और मो. तनवीर कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में करीब 10 हजार रुपये नकद, प्रतिबंधित बंगाल लॉटरी के टिकट और ताश के पत्ते जब्त किए गए।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी झारखंड में प्रतिबंधित बंगाल लॉटरी के अवैध कारोबार से जुड़े थे। इस मामले में बिष्टुपुर थाना में पुलिस अवर निरीक्षक सूरज कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले कदमा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में राजन गुप्ता उर्फ राजन, राजेश कुमार तुरहा उर्फ बड़कू, गोविंद कुमार साह, दीपक कुमार उर्फ दीपु, बंटी कुमार गुप्ता, बंटी कुमार तुरहा उर्फ लल्लन, सुखदेव सिंह और ललन कुमार ठाकुर उर्फ आजाद ठाकुर शामिल थे।

लगातार दो दिनों से चल रही पुलिस कार्रवाई यह संकेत दे रही है कि जमशेदपुर पुलिस शहर में अवैध जुआ और लॉटरी कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है तथा आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज हो सकता है।

The post जमशेदपुर में जुआ-लॉटरी माफिया पर पुलिस का शिकंजा, बिष्टुपुर से तीन धराए, अवैध नेटवर्क की जांच तेज appeared first on Udit Vani.

एमजीएम अस्पताल बना रणक्षेत्र: डिलीवरी बॉय और मेडिकल छात्रों में देर रात भिड़ंत, मारपीट से मचा हड़कंप
उदित वाणी, जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल परिसर मंगलवार देर रात उस समय तनाव और अफरा-तफरी का केंद्र बन गया, जब डिलीवरी एजेंट्स और मेडिकल छात्रों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो उठा।

जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनियों से जुड़े कुछ डिलीवरी बॉय अस्पताल परिसर में सामान पहुंचाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद मेडिकल छात्रों और डिलीवरी कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

डिलीवरी एजेंट कुंदन कुमार ने आरोप लगाया कि डिलीवरी देकर लौटने के दौरान कुछ युवक और एक युवती ने उन्हें रोक लिया और छात्रा को गलत नजर से देखने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की गई। उनका कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य डिलीवरी बॉय को भी पीटा गया तथा नकदी छीनने की कोशिश की गई।

दूसरी ओर मेडिकल छात्रों का कहना है कि तीन युवक एक ही बाइक पर अस्पताल परिसर में पहुंचे थे और वहां मौजूद छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी की गई, जिसके बाद विवाद भड़क उठा। मेडिकल छात्र विशाल ने छिनतई के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।

घटना की सूचना फैलते ही दोनों पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर पहुंच गए। मेडिकल छात्र भी एकजुट हो गए, जिससे कुछ देर के लिए पूरा परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। अस्पताल परिसर में हुई इस घटना के बाद देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा।

The post एमजीएम अस्पताल बना रणक्षेत्र: डिलीवरी बॉय और मेडिकल छात्रों में देर रात भिड़ंत, मारपीट से मचा हड़कंप appeared first on Udit Vani.

मानगो के भारत लॉज से नकाब विक्रेता नजर मोहम्मद लापता; तीन दिनों से संपर्क कटा, तलाश जारी
उदित वाणी जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत चेपा पुल स्थित भारत लॉज में किराये पर रहने वाले नजर मोहम्मद पिछले तीन दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता हैं। उनके अचानक गायब हो जाने से परिजनों और साथियों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बताया जाता है कि नजर मोहम्मद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के निवासी हैं और करीब दो से तीन वर्ष पहले रोजगार की तलाश में जमशेदपुर आए थे। यहां वे मोहल्लों और बाजारों में घूम-घूमकर महिलाओं के नकाब बेचने का काम करते थे और इसी से अपना जीवनयापन करते थे।

साथियों के अनुसार, नजर मोहम्मद बीते तीन दिनों से किसी के संपर्क में नहीं हैं। उनके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। साथियों ने शहर के कई इलाकों में उनकी तलाश की, वहीं परिवार वालों से भी जानकारी ली गई, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। इधर, साथियों और परिचितों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि नजर मोहम्मद कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 6398622952 पर संपर्क करें, ताकि उन्हें सकुशल खोजा जा सके।

The post मानगो के भारत लॉज से नकाब विक्रेता नजर मोहम्मद लापता; तीन दिनों से संपर्क कटा, तलाश जारी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Crime : शादी का दबाव बना मौत की वजह: प्रेमी ने स्कूल परिसर में किशोरी की गला घोंटकर की हत्या
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सोपोडेरा राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में किशोरी का शव मिलने के मामले का पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में बिरसानगर जोन नंबर-2 बी निवासी सोनू कर्मकार (25) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतका और आरोपी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी छोलागोड़ा में रहती है. घटना वाले दिन सोनू अपनी पत्नी के पास जाने के दौरान किशोरी को लेकर सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय पहुंचा था.

पुलिस के अनुसार स्कूल परिसर में दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद शुरू हुआ. किशोरी आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी इससे बचना चाहता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई. विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर सोनू ने किशोरी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की और घटना के समय पहनी सफेद शर्ट को छिपा दिया था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उक्त शर्ट बरामद कर ली है. मामले के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

The post Jamshedpur Crime : शादी का दबाव बना मौत की वजह: प्रेमी ने स्कूल परिसर में किशोरी की गला घोंटकर की हत्या appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: गालूडीह पुलिस ने सरायकेला से दबोचा शातिर बाइक चोर
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले की गालूडीह थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक शातिर अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से विभिन्न कंपनियों की तीन मोटरसाइकिलें, एक मोबाइल फोन और एक नंबर प्लेट बरामद की है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में झारखंड और ओडिशा के कई इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

फरार मुख्य आरोपी सरायकेला से गिरफ्तार

गालूडीह थाना में दर्ज बाइक चोरी के एक पुराने मामले की जांच के दौरान पुलिस को इस गिरोह की जानकारी मिली थी। इस कांड में पहले ही दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका था, लेकिन गिरोह का मुख्य सदस्य पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। ग्रामीण एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना अंतर्गत मुंडा गांव में छापेमारी की और बिरसम मुंडा उर्फ बिरसिंह मुंडा (26) को उसके घर से धर दबोचा।

ओडिशा और झारखंड से जुड़ी हैं चोरी की तारें

पुलिस की सघन पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन गाड़ियां बरामद कीं। बरामद वाहनों का विवरण इस प्रकार है:

लाल रंग की  (TVS Apache): यह उड़ीसा के तिरिंग थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

(Honda Dio): इसे ओडिशा के बहलदा थाना क्षेत्र से उड़ाया गया था।

(Splendor Pro): इस बाइक की चोरी से संबंधित मामला गालूडीह थाना में पहले से दर्ज है।

अपराधिक इतिहास और गिरोह की जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिरसम मुंडा एक पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ झारखंड और ओडिशा के कई थानों में पहले से ही वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कितने सदस्य शामिल हैं और वे चोरी की गई गाड़ियों को कहां खपाते थे। इस सफल छापेमारी अभियान में गालूडीह थाना प्रभारी सहित कई जवानों की अहम भूमिका रही।

The post Jamshedpur: गालूडीह पुलिस ने सरायकेला से दबोचा शातिर बाइक चोर appeared first on Udit Vani.