Jamshedpur Crime Update. Archives - Udit Vani

खरकई नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, नहाने गया था या हादसे का शिकार, पहचान में जुटी पुलिस
उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित खरकई नदी से शनिवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह नदी किनारे पहुंचे स्थानीय लोगों ने पानी में शव को तैरता देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना बागबेड़ा थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

जांच के दौरान पुलिस को बड़ौदा घाट के पास युवक का सामान और चप्पल बरामद हुई है। बरामद सामान से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक सुबह नहाने के उद्देश्य से घाट पहुंचा था। हालांकि, नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण वह पानी में डूब गया।

घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ नदी किनारे जमा हो गई। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

बागबेड़ा थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब युवक की पहचान स्थापित करने और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों तथा स्थानीय लोगों से संपर्क कर रही है। मामले की जांच जारी है।

The post खरकई नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, नहाने गया था या हादसे का शिकार, पहचान में जुटी पुलिस appeared first on Udit Vani.

शादी पार्टी का झांसा, चेंज के नाम पर ठगी; ऑटो चालकों ने शातिर को दौड़ाकर दबोचा
उदित वाणी जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आकाशदीप प्लाजा के पास रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ऑटो चालकों ने लंबे समय से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे एक युवक को खदेड़कर पकड़ लिया। आरोपी कथित तौर पर ऑटो चालकों और राहगीरों को बहाना बनाकर पैसे ऐंठता था।

पीड़ित ऑटो चालक राव के अनुसार, युवक पहले भी उससे तीन हजार रुपये की ठगी कर चुका था। रविवार को उसने फिर नई कहानी गढ़ी। आरोपी ने बताया कि मस्जिद के पास से एक महिला और युवती को लेकर साकची स्थित एक होटल से डायमंड जाना है, जहां शादी समारोह में शामिल होना है। इसके लिए 100 रुपये किराया तय हुआ।

इसके बाद युवक ने पास के एक मकान की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह ऊपर से पैसे लेकर आता है। इसी दौरान उसने चालक से तीन हजार रुपये के चेंज की मांग कर दी। राव ने तुरंत उसे पहचान लिया और पैसे देने के बजाय उसकी बांह पकड़ ली।

खुद को घिरता देख आरोपी स्कूटी छोड़कर भागने लगा, लेकिन चालक के शोर मचाते ही आसपास मौजूद अन्य ऑटो चालक और स्थानीय लोग सक्रिय हो गए। लोगों ने पीछा कर युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500-500 रुपये के नोट मिले, जबकि उसकी स्कूटी भी जब्त कर ली गई।

सूचना पर पहुंची गोलमुरी पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। स्थानीय चालकों ने ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

The post शादी पार्टी का झांसा, चेंज के नाम पर ठगी; ऑटो चालकों ने शातिर को दौड़ाकर दबोचा appeared first on Udit Vani.

नहाने जाने निकली छात्रा का पेड़ से लटका मिला शव, नूतनडीह गांव में पसरा मातम
उदित वाणी जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के नूतनडीह गांव में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। गांव निवासी बुद्धेश्वर सिंह की पुत्री माला सिंह का शव शनिवार को घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, माला सिंह 21 मई की शाम घर से तालाब में नहाने जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ से युवती का शव लटका देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

मृतका बोड़ाम स्थित लायलम स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा थी। उसकी मौत की खबर से स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में भी शोक व्याप्त है। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

The post नहाने जाने निकली छात्रा का पेड़ से लटका मिला शव, नूतनडीह गांव में पसरा मातम appeared first on Udit Vani.

Adityapur Crime : महिला के गले से सोने के चेन की हुई छिनतई
उदित वाणी, आदित्यपुर : एम टाईप दुर्गा पूजा मैदान (एम-42 के सामने), आदित्यपुर-01 में महिला के गले से सोने के चेन की छिनतई करने की बात सामने आयी है. घटना आज प्रातः 7.45 बजे लगभग की बतायी जाती है. घटना के समय कुछ स्थानीय महिलायें वहां चबूतरे पर बैठकर आपस में बातचीत कर रही थी. इसी दौरान अचानक एक युवक पहुँचा तथा वहाँ बैठी एक महिला के गले से सोने का चेन छीनकर भाग फरार हो गया. संबंधित महिला एक बड़े संवेदक की पत्नी बतायी जाती हैं.

The post Adityapur Crime : महिला के गले से सोने के चेन की हुई छिनतई appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : SBI ATM सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, पुराने गार्डों ने नई एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में एसबीआई एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. वर्षों से तैनात निजी सुरक्षा गार्डों ने नई एजेंसी सीआईएसएस सर्विसेज लिमिटेड के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है. गार्डों ने आरोप लगाया है कि नई एजेंसी पुराने कर्मियों को हटाने के लिए दबाव और बाहरी तत्वों का इस्तेमाल कर रही है.

गार्डों के मुताबिक वे पहले डब्ल्यूवीएसओ इंटरप्राइजेज लिमिटेड के माध्यम से एसबीआई एटीएम में सुरक्षा सेवाएं दे रहे थे. एजेंसी बदलने के बाद पुराने गार्डों को हटाकर नए लोगों की बहाली शुरू कर दी गई, जिससे लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि इस मामले को लेकर वे श्रम अधीक्षक, उपायुक्त, झारखंड सरकार तथा एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधन को भी शिकायत भेज चुके हैं. बैंक प्रबंधन की ओर से समाधान का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है.

पुराने गार्डों ने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना शुरू किया. आरोप है कि धरना के दौरान नई एजेंसी से जुड़े कुछ लोगों ने पहुंचकर महिला गार्डों के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इस घटना से सुरक्षाकर्मियों में नाराजगी बढ़ गई है.

गार्डों ने प्रशासन से मांग की है कि नई एजेंसी द्वारा नियुक्त सुरक्षा कर्मियों के चरित्र प्रमाण पत्र और पृष्ठभूमि की जांच कराई जाए. उनका दावा है कि कई नए गार्ड राज्य से बाहर के हैं और पर्याप्त सत्यापन के बिना उन्हें संवेदनशील सुरक्षा जिम्मेदारी दी गई है.

मामले को लेकर प्रतिनिधि कुमोद कुमार ने बताया कि एसबीआई एटीएम में करीब 150 सुरक्षा गार्ड कार्यरत हैं, जो अपनी नौकरी और सुरक्षा दोनों को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

The post Jamshedpur : SBI ATM सुरक्षा व्यवस्था पर बवाल, पुराने गार्डों ने नई एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : लौहनगरी में महिलाएं असुरक्षित: छेड़छाड़, मारपीट और स्नैचिंग की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामलों ने कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. छेड़छाड़, मारपीट, धमकी और स्नैचिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता गहराती जा रही है.

पोटका थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. मानपुर निवासी पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोप स्वीकार करने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया. घायल किशोरी का इलाज कराया गया है.

उधर, बागबेड़ा के सिद्धू-कानू मैदान इलाके में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की घटना ने लोगों को झकझोर दिया. पुराने विवाद में कंचन कुमारी की इतनी पिटाई की गई कि उसका गर्भपात हो गया. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी संजय चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बजरंग टेकरी में भी पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित नीरज गुप्ता की शिकायत पर रामचंद्र भगत और उसकी पत्नी तिला भगत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस जांच कर रही है.

इधर, बिरसानगर थाना क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी. जोन नंबर-3 छोटा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने बारीडीह निवासी नवजीत सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली. घटना के दौरान बदमाशों ने हथियार दिखाकर दहशत फैलाई. पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन अब तक आरोपियों का सुराग नहीं मिला है. लगातार बढ़ रही घटनाओं ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस तेज कर दी है. लोग सख्त पुलिस कार्रवाई और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं.

The post Jamshedpur : लौहनगरी में महिलाएं असुरक्षित: छेड़छाड़, मारपीट और स्नैचिंग की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर में बड़ी वारदात टली : रंगदारी की तैयारी में घूम रहा हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में दहशत फैलाने की एक बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। उलीडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को अवैध हथियार और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उलीडीह निवासी विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी (33) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बुधवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि देर रात उलीडीह ओपी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर छठ घाट के पास एक युवक के हथियार के साथ घूमने की सूचना मिली थी। सूचना यह भी थी कि वह किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह हथियार बिहार के बक्सर से करीब 30 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस के अनुसार आरोपी हथियार के बल पर इलाके में अपना वर्चस्व कायम करना चाहता था। साथ ही कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने और लोगों के बीच भय का माहौल बनाने की योजना थी।

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में एमजीएम थाना में दो मामले दर्ज हैं। उलीडीह थाना में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार सप्लाई नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि समय पर हुई कार्रवाई से शहर में एक बड़ी वारदात टल गई।

The post जमशेदपुर में बड़ी वारदात टली : रंगदारी की तैयारी में घूम रहा हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: बड़ौदा घाट पर मिला नवजात का शव, सुबह-सुबह दहला जमशेदपुर
उदित वाणी, जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बड़ौदा घाट इलाके में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ घाट के पास एक नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई.

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की पड़ी नजर, जुटी भारी भीड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जब स्थानीय लोग रोज की तरह बड़ौदा घाट इलाके में टहलने (मॉर्निंग वॉक) के लिए निकले थे, तभी उनकी नजर घाट के पास पड़े एक नवजात के शव पर पड़ी. शव क्षत-विक्षत स्थिति में था. इसके बाद स्थानीय नागरिकों ने बिना देर किए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जैसे ही यह खबर आसपास के रिहायशी इलाकों में फैली, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

मौके पर पहुंची बागबेड़ा पुलिस, पर मामला RIT थाना क्षेत्र का निकला

सूचना मिलने के बाद शुरुआती जांच के लिए बागबेड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. हालांकि, निरीक्षण के बाद बागबेड़ा पुलिस के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिस जगह पर नवजात का शव मिला है, वह भौगोलिक रूप से उनके थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है. इसके बाद मामले की सीमा जांची गई, तो यह पूरा क्षेत्र आरआईटी (RIT) थाना क्षेत्र से संबंधित पाया गया. बागबेड़ा पुलिस द्वारा तुरंत इसकी आधिकारिक सूचना आरआईटी थाना पुलिस को दे दी गई.

नवजात की शिनाख्त की कोशिश जारी, इलाके में आक्रोश और दहशत

आरआईटी थाना पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही जांच में जुट गई है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों और स्थानीय दुकानदारों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह सुराग मिल सके कि नवजात के शव को वहाँ कौन और किस समय फेंक कर गया था.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है. नवजात की पहचान करने और शव को इस तरह लावारिस व क्षत-विक्षत हालत में फेंके जाने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. इस दर्दनाक घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और पूरे इलाके में दहशत के साथ-साथ तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है.

The post JAMSHEDPUR: बड़ौदा घाट पर मिला नवजात का शव, सुबह-सुबह दहला जमशेदपुर appeared first on Udit Vani.

सिदगोड़ा में 16 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग में विवाद बना कारण
उदित वाणी,जमशेदपुर:  सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर चार में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 16 वर्षीय आदित्य झा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, आदित्य को आनन-फानन में इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

थाना प्रभारी फैज अकरम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एक युवती आदित्य के घर आई थी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद भावनात्मक रूप से आहत आदित्य ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस के अनुसार, अभी तक इस मामले में थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से देखते हुए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

घटना के बाद आदित्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए टीएमएच के शव गृह में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

The post सिदगोड़ा में 16 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग में विवाद बना कारण appeared first on Udit Vani.

छह दिन बाद भी इंसाफ अधूरा: मेंहदी कुमारी हमले में एक ही गिरफ्तारी, बाकी आरोपी फरार
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में स्थित जमशेदपुर हाई स्कूल के समीप संचालित बजरंगी चाय दुकान की संचालिका मेंहदी कुमारी पर हुए हमले के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई अधूरी नजर आ रही है। अब तक इस मामले में सिर्फ एक आरोपी को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सका है, जबकि मुख्य आरोपी सन्नी मिश्रा, प्रेम कुमार सहित अन्य अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

घटना के बाद से ही शहर में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग लगातार मेंहदी कुमारी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं और पुलिस की धीमी कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। पीड़िता के भाई अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस केवल आश्वासन दे रही है कि आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही।

अंकित के अनुसार, तीन दिन पहले बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने जानकारी दी थी कि एक आरोपी बेगूसराय में छिपा हुआ है, बावजूद इसके अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं, घटना में प्रयुक्त वाहन भी अब तक जब्त नहीं किया जा सका है, जिससे पुलिस की तत्परता पर संदेह गहराता जा रहा है।

गौरतलब है कि 6 अप्रैल की रात कुछ युवकों ने चाय दुकान पर हंगामा किया और विवाद के दौरान मेंहदी कुमारी पर गरम चाय फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। इस मामले में अंकित कुमार ने अभय तिवारी, सन्नी मिश्रा, प्रेम कुमार समेत चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शहरवासियों की नजर अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर कब सभी आरोपी गिरफ्त में आएंगे और पीड़िता को न्याय मिलेगा।

The post छह दिन बाद भी इंसाफ अधूरा: मेंहदी कुमारी हमले में एक ही गिरफ्तारी, बाकी आरोपी फरार appeared first on Udit Vani.