Chakulia News Archives - Udit Vani

JHARKHAND: सालगाझुड़ी फाटक के पास दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत
उदित वाणी जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सालगाझुड़ी रेलवे फाटक के समीप रविवार देर शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में 45 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बावनगोड़ा निवासी प्रधान हेंब्रम के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार प्रधान हेंब्रम रोजाना मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार शाम वह घर का जरूरी सामान लेने पैदल निकला था। सामान लेकर लौटने के दौरान वह सालगाझुड़ी के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने बताया कि प्रधान हेंब्रम मूल रूप से चाकुलिया का रहने वाला था और वर्तमान में बावनगोड़ा में किराये के मकान में रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

The post JHARKHAND: सालगाझुड़ी फाटक के पास दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत appeared first on Udit Vani.

चाकुलिया नगर पंचायत: वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर
उदित वाणी, चाकुलिया: पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार को चाकुलिया नगर पंचायत द्वारा ‘वेस्ट टू आर्ट’ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं से आकर्षक कलाकृतियाँ बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

तीन प्रमुख स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

इस रचनात्मक कार्यक्रम में नगर पंचायत क्षेत्र के तीन प्रमुख स्कूलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया:

पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय

शांति देवी सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को नगर पंचायत की ओर से उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मकता पर जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी रचनात्मकता को बाहर लाना और उन्हें यह सिखाना है कि कैसे घरेलू कचरे का पुन: उपयोग  कर सुंदर और उपयोगी वस्तुएं बनाई जा सकती हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों को नई सोच के साथ सीखने का अवसर मिलता है, बल्कि वे पर्यावरण के प्रति भी जागरूक होते हैं। यह बच्चों की समाज में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

मौके पर उपस्थित गणमान्य अतिथि

इस अवसर पर नगर पंचायत के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

सोमबारी सोरेन (नगर अध्यक्ष), राज कुमार मिश्रा (उपाध्यक्ष), श्री मोटाई बानरा (कार्यपालक पदाधिकारी), अनंत कुमार खलखो (नगर प्रबंधक), प्रभात मिंज (नगर प्रबंधक), मीता राय (कनीय अभियंता), रोहित लकड़ा

The post चाकुलिया नगर पंचायत: वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर appeared first on Udit Vani.

Chakulia Elephant Attack : बड़ामारा गांव में जंगली हाथी का तांडव, खेत से लौट रहे व्यक्ति को पटककर किया गंभीर रूप से घायल
उदित वाणी, चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र के अंतर्गत बड़ामारा गांव में रविवार की देर रात जंगली हाथी ने एक 42 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल व्यक्ति की पहचान सोनाराम मुर्मू के रूप में हुई है. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

खेत से लौटते समय हुआ सामना

जानकारी के अनुसार, सोनाराम मुर्मू रविवार रात अपने खेत में गरमा धान की सिंचाई कर दो अन्य साथियों के साथ घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया. खतरा भांपते ही सोनाराम के साथ मौजूद दो अन्य लोग मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन हाथी ने भागते समय सोनाराम को अपनी सूंड से उठाकर पटक दिया.

एमजीएम अस्पताल रेफर, दाहिना चेस्ट फैक्चर

ग्रामीणों के सहयोग से घायल सोनाराम को तत्काल चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्रभारी डॉ. रंजीत मुर्मू ने बताया कि हाथी के हमले के कारण घायल का दाहिना चेस्ट फैक्चर हो गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर के एमजीएम (MGM) अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

क्षेत्र में हाथियों का झुंड सक्रिय

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बड़ामारा जंगल में इस समय 8 से 10 हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की क्यूआरटी (QRT) टीम हाथियों को भगाने के प्रयास में जुटी हुई है. ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है.

The post Chakulia Elephant Attack : बड़ामारा गांव में जंगली हाथी का तांडव, खेत से लौट रहे व्यक्ति को पटककर किया गंभीर रूप से घायल appeared first on Udit Vani.

चाकुलिया: स्कूल जाने के दौरान सामने आया हाथी, डरकर भागने के चक्कर में गिरकर घायल हुई छात्रा
उदित वाणी, चाकुलिया : चाकुलिया हवाई पट्टी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ स्कूल जाने के दौरान जंगली हाथी को देखकर भागने के क्रम में एक छात्रा गिरकर घायल हो गई. छात्रा की पहचान माचाडीहा गांव निवासी सुकूल सोरेन के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुँचाया.

हाथी को सामने देख घबरा गई छात्रा

जानकारी के मुताबिक, सुकूल सोरेन अपनी साइकिल पर सवार होकर मनोहर लाल हाई स्कूल पढ़ने जा रही थी. जैसे ही वह हवाई पट्टी के पास पहुँची, उसे अचानक रास्ते पर एक हाथी दिखाई दिया. विशालकाय हाथी को सामने देखकर छात्रा बुरी तरह घबरा गई और अपनी साइकिल वहीं छोड़कर जान बचाने के लिए दौड़ने लगी.

भागने के दौरान आई चोट, अस्पताल में भर्ती

हाथी के डर से भागने के दौरान सुकूल सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ साहिबा सोरेन ने घायल छात्रा का इलाज किया. फिलहाल छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

The post चाकुलिया: स्कूल जाने के दौरान सामने आया हाथी, डरकर भागने के चक्कर में गिरकर घायल हुई छात्रा appeared first on Udit Vani.

Chakulia: बाबा कान्हाईश्वर पहाड़ पर सीढ़ी निर्माण और सौंदर्यीकरण शुरू, विधायक समीर मोहंती ने किया निरीक्षण
उदित वाणी, चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जयनगर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा कान्हाईश्वर पहाड़ के आसपास चल रहे सीढ़ी निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण विधायक समीर कुमार मोहंती ने शनिवार को किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। श्रद्धालुओं को ताकि सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। यहां उल्लेखनीय है कि

कान्हाईश्वर पहाड़ झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र है। बाबाकन्हैश्वर के दर्शन के लिए वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस स्थल का विकास धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र की पहचान को और सुदृढ़ करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

इस मौके पर प्रमुख धनंजय करुणामय, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, बलराम महतो, बुबाई दास, तापस दास, कृति महतो, स्वान हांसदा, वैद्यनाथ माहली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

The post Chakulia: बाबा कान्हाईश्वर पहाड़ पर सीढ़ी निर्माण और सौंदर्यीकरण शुरू, विधायक समीर मोहंती ने किया निरीक्षण appeared first on Udit Vani.

चाकुलिया: मानवता की मिसाल, एंबुलेंस का रास्ता बंद देख मुखिया प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने खुद किया सड़क मरम्मत
उदित वाणी, चाकुलिया: विकास की बाट जोह रहे ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी खराब सड़कें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी बाधा बनी हुई हैं. ताजा मामला चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर पंचायत का है, जहाँ बेंतझारिया गांव से मुख्य सड़क तक जाने वाला रास्ता इतना जर्जर हो चुका था कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस का वहाँ पहुंचना लगभग नामुमकिन था. ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने पहल की और श्रमदान के जरिए मिसाल पेश की.

मरीजों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते की खराब हालत के कारण किसी भी मरीज को समय पर अस्पताल पहुँचाना एक बड़ी चुनौती बन गया था. खराब सड़क के कारण एंबुलेंस चालक गांव के भीतर आने से कतराते थे, जिससे समय पर इलाज न मिलने का खतरा बना रहता था. इस कठिनाई को देखते हुए कालापाथर मुखिया प्रतिनिधि कृपा सिंधु सिंह ने तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया.

ट्रैक्टर मरुम और श्रमदान से बदली सड़क की सूरत

मुखिया प्रतिनिधि ने केवल योजना का इंतजार नहीं किया, बल्कि तत्काल 15 से 16 ट्रैक्टर मरुम की व्यवस्था की. इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर खुद फावड़ा उठाया और श्रमदान के माध्यम से रास्ते की मरम्मत शुरू कर दी. कुछ ही घंटों की मेहनत के बाद रास्ते को इस लायक बना दिया गया कि अब एंबुलेंस बिना किसी रुकावट के गांव तक आ-जा सकेगी.

इन लोगों ने दिया अपना योगदान

इस पुनीत कार्य में पंचायत के कई जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. श्रमदान करने वालों में मुख्य रूप से:

वार्ड पार्षद: रंजीत माण्डी

अन्य सहयोगी: बबलु मुर्मू, कालु माण्डी, लुसी टुडु, विमल माण्डी इसके अलावा गांव के दर्जनों लोगों ने इस मरम्मत कार्य में अपना पसीना बहाया ताकि आपातकाल में किसी की जान पर न बन आए.

ग्रामीणों ने जताई खुशी

सड़क की मरम्मत होने से बेंतझारिया गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और सरकार के भरोसे बैठने के बजाय मुखिया प्रतिनिधि की इस त्वरित पहल ने साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति हो तो समस्याओं का समाधान मिलकर किया जा सकता है.

The post चाकुलिया: मानवता की मिसाल, एंबुलेंस का रास्ता बंद देख मुखिया प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने खुद किया सड़क मरम्मत appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur-Rural : गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, भाई-बहन ने भागकर बचाई जान
उदित वाणी, चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोंपाड़ा मोहल्ले में मंगलवार की शाम एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. घटना नामोंपाड़ा निवासी जगन्नाथ बेरा के घर की है, जहाँ आग की लपटें देख पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई.

नया सिलेंडर जलाते ही हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ बेरा मंगलवार को ही नया गैस सिलेंडर खरीदकर घर लाया था. शाम के समय जब उसने सिलेंडर को रेगुलेटर से जोड़ा और उसकी बहन वीणा बेरा ने माचिस जलाई, तो गैस में तुरंत आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

साहस और सूझबूझ से बची जान

आग पकड़ते ही जगन्नाथ बेरा ने उसे बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन लपटें तेज होने के कारण वह सफल नहीं हो सका. जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी, तो जगन्नाथ ने अपनी बहन वीणा के साथ किसी तरह घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई. कुछ ही देर में पूरा सिलेंडर जलकर खत्म हो गया.

घर के बिजली उपकरण और तार खाक

इस अग्निकांड के दौरान आग की तपिश और लपटों से घर के बिजली के बोर्ड और वायरिंग (बिजली का तार) भी पूरी तरह जल गए. गनीमत रही कि आग घर के अन्य हिस्सों में ज्यादा फैलने से पहले ही सिलेंडर खाली होकर शांत हो गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

थाना प्रभारी ने लिया जायजा, बिजली काटने का निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की विस्तृत जानकारी ली. सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी ने तत्काल बिजली विभाग को फोन कर स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने निर्देश दिया कि उक्त घर की बिजली का कनेक्शन काटकर ही पूरे क्षेत्र की लाइन चालू की जाए, ताकि शॉर्ट सर्किट का खतरा न रहे.

The post Jamshedpur-Rural : गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, भाई-बहन ने भागकर बचाई जान appeared first on Udit Vani.