Bidyut Baran Mahato Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: रेलवे के नोटिस से सामाजिक संस्थानों में मचा हड़कंप, 15 दिन में जमीन खाली करने का आदेश
उदित वाणी जमशेदपुर: बागबेड़ा रोड नंबर-1 स्थित पांच प्रमुख सामाजिक संस्थानों को रेलवे द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। रेलवे ने सभी संस्थानों को 15 दिनों के भीतर जमीन खाली करने का निर्देश दिया है। नोटिस मिलने के बाद विभिन्न समाजों और संगठनों में चिंता का माहौल है।

नोटिस पाने वाले संस्थानों में परशुराम समाज भवन, अनुग्रह नारायण शिक्षा सेवा संस्थान, कृष्णा मेमोरियल संघ, मिथिला समाज भवन तथा किताडीह स्थित यादव समाज भवन शामिल हैं। इन संस्थानों का कहना है कि वे वर्ष 1975 से संचालित हो रहे हैं और यहां शिक्षा, सामाजिक कार्यक्रमों व सामुदायिक आयोजनों का संचालन होता है। जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।

रेलवे की कार्रवाई के बाद संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सांसद बिद्युत बरण महतो, विधायक संजीव सरदार समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क कर हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि इतने कम समय में भवन खाली करना संभव नहीं है।

बताया जा रहा है कि टाटानगर रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट परियोजना के तहत रेलवे अपनी जमीन पर बने अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई कर रहा है। हालांकि संस्थानों का दावा है कि उनका परिसर प्रस्तावित परियोजना स्थल से काफी दूर स्थित है।

इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए रविवार शाम पांच बजे अनुग्रह नारायण शिक्षा सेवा संस्थान में सभी सामाजिक संगठनों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में सांसद, विधायक और जिला परिषद प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

संस्थान के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि रेलवे परियोजना की स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटिस के जरिए संस्थानों पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं जिला परिषद सदस्य कविता परमार ने कहा कि रेलवे चाहे तो जमीन लीज पर देकर सामाजिक गतिविधियों को जारी रखने का रास्ता निकाल सकता है।

The post JAMSHEDPUR: रेलवे के नोटिस से सामाजिक संस्थानों में मचा हड़कंप, 15 दिन में जमीन खाली करने का आदेश appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : साकची के आमबागान में ‘फन वर्ल्ड डिजनीलैंड’ का भव्य आगाज
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित आमबागान मैदान में “फन वर्ल्ड डिजनीलैंड” का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ. इसका उद्घाटन जूना अखाड़ा के उपाध्यक्ष श्री विद्यानंद सरस्वती जी और प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अवधेश गिरी के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. इस अवसर पर अतिथियों ने पूरे मेले का भ्रमण कर इसकी सराहना की.

बच्चों और बड़ों के लिए विशेष मनोरंजन

उद्घाटन के दौरान श्री विद्यानंद सरस्वती और श्री अवधेश गिरी ने कहा कि जमशेदपुर वासियों, खासकर बच्चों के लिए यह आयोजन बहुत ही मनोरंजक है. मेले के संचालक श्री चंद्रशेखर पर्वत ने बताया कि इस बार आम जनता के लिए रेंजर झूले, ऑक्टोपस राइड और ‘जलपरी शो’ विशेष आकर्षण के केंद्र होंगे. यहाँ बच्चों और युवाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए रोमांचक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

एक ही परिसर में खरीदारी और स्वाद का संगम

डिजनीलैंड मेले में परिवार के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास है. यहाँ विभिन्न राज्यों के टेक्सटाइल (वस्त्र) स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ कारीगरों की कलाकारी देखने को मिलेगी. इसके अलावा महिलाओं के लिए विशेष मनिहारी (सौंदर्य प्रसाधन) स्टॉल और खाने-पीने के शौकीनों के लिए विविध फूड स्टॉल उपलब्ध हैं. यह मेला मनोरंजन, खरीदारी और खान-पान का एक अद्भुत संगम स्थल बनकर उभरा है.

उद्घाटन समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री विद्युत वरण महतो, श्री विद्यानंद सरस्वती और संचालक चन्द्रशेखर पर्वत के साथ-साथ कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. इनमें कांग्रेस के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, एडवोकेट समरेंद्र प्रताप सिंह और शत्रुघन गिरी सहित शहर की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. संचालक ने जमशेदपुर वासियों से अपने परिवार और मित्रों के साथ मेले का आनंद लेने की अपील की है.

The post Jamshedpur : साकची के आमबागान में ‘फन वर्ल्ड डिजनीलैंड’ का भव्य आगाज appeared first on Udit Vani.

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: खड़गपुर और चक्रधरपुर डिवीजन में अब समय पर चलेंगी ट्रेनें, टाटा स्टेशन पर बनेंगे 4 नए प्लेटफॉर्म
जमशेदपुर/घाटशिला: चक्रधरपुर और खड़गपुर डिवीजन में ट्रेनों की लेटलतिफी से परेशान यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (AGM) सौमित्र मजुमदार ने सांसद विद्युत वरण महतो की पहल पर मऊभंडार स्थित डायरेक्टर बंगला में दोनों रेल डिवीजनों के वरीय अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में यात्री सुविधाओं के विस्तार और ट्रेनों के समय पालन (Punctuality) को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

समय पालन के लिए मालगाड़ियों की संख्या में कटौती

एजीएम सौमित्र मजुमदार ने बताया कि एक्सप्रेस और सवारी गाड़ियों को समय पर चलाने के लिए रेलवे ने मालगाड़ियों (Goods Trains) के परिचालन में कटौती की है। अब इन रूटों पर एक माह में 27 हजार की जगह केवल 23 हजार मालगाड़ियां चलाई जा रही हैं। 4 हजार मालगाड़ियों को कम करने से यात्री ट्रेनों को रास्ता मिलेगा, जिससे चाकुलिया, टाटा और चक्रधरपुर के बीच प्रतिदिन सफर करने वाले हजारों मजदूरों और यात्रियों को समय पर पहुँचने में मदद मिलेगी।

टाटा स्टेशन का होगा विस्तार, बनेगा मेंटेनेंस डिपो

टाटा नगर स्टेशन पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव की घोषणा की गई है:

• नए प्लेटफॉर्म: टाटा स्टेशन पर 4 नए प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे

• मेंटेनेंस डिपो: वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों के रखरखाव के लिए टाटा में एक अत्याधुनिक डिपो का निर्माण शीघ्र शुरू होगा

• आदित्यपुर से नहीं खुलेंगी ट्रेनें: एजीएम ने स्पष्ट किया कि टाटा से खुलने वाली ट्रेनें टाटा से ही खुलेंगी, उन्हें आदित्यपुर शिफ्ट करने की योजना केवल अफवाह है

चाकुलिया-बुरामारा रेल लाइन और अन्य परियोजनाएं

• नई रेल लाइन: चाकुलिया से बुरामारा (ओडिशा) तक लाइन बिछाने की प्रक्रिया तेज है। झारखंड, ओडिशा और बंगाल के अधिकांश गांवों से एनओसी मिल चुकी है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

• रुकी हुई ट्रेनें: कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों को पुनः शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया है।

• अमृत भारत स्टेशन: घाटशिला स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत आधुनिक बनाया जा रहा है, जिसका काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, पीसीसीएम नवीन चन्द्र, चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुड़िया, सीनियर डीओएम मनीष पाठक, सीनियर डीईएन ईस्ट मनीष कुमार, खड़गपुर डिवीजन के एडीआरएम देवजीत दास और अन्य वरीय रेल अधिकारी मौजूद थे।

The post रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: खड़गपुर और चक्रधरपुर डिवीजन में अब समय पर चलेंगी ट्रेनें, टाटा स्टेशन पर बनेंगे 4 नए प्लेटफॉर्म appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: परसुडीह-मकदमपुर रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी राहत, जल्द बनेगा ओवरब्रिज
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह-मकदमपुर रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर वर्षों से लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से अब स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। गुरुवार को रेलवे और राज्य सरकार की संयुक्त इंजीनियरिंग टीम ने प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को लेकर स्थल का विस्तृत सर्वेक्षण किया। इस पहल को इलाके की बड़ी समस्या के समाधान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

दरअसल, मकदमपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और बार-बार रेलवे फाटक बंद होने के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। रोजमर्रा के कामकाज से लेकर आपातकालीन सेवाओं तक पर इसका असर पड़ता रहा है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए स्थानीय सांसद बिद्युत बरण महतो ने इस मुद्दे को संसद में उठाया था, जिसके बाद अब प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।

इंजीनियरिंग टीम ने सर्वे के दौरान प्रस्तावित ओवरब्रिज के रूट का भी खाका तैयार किया। योजना के अनुसार, ओवरब्रिज का रैंप गोलपहाड़ी काली मंदिर के सामने से शुरू होगा और परसुडीह मेन रोड स्थित फाइव स्टार काली पूजा कमेटी के पास जाकर समाप्त होगा। इस मार्ग को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि अधिकतम ट्रैफिक दबाव को सहज तरीके से डायवर्ट किया जा सके।

सर्वेक्षण के दौरान टीम ने सड़क की चौड़ाई, यातायात घनत्व और निर्माण क्षेत्र में आने वाले मकानों, दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों का भी बारीकी से आकलन किया। प्रारंभिक रिपोर्ट में यह सामने आया है कि परियोजना के दायरे में कई निजी संपत्तियां प्रभावित होंगी। ऐसे में जल्द ही भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है।

ओवरब्रिज के निर्माण से परसुडीह, मकदमपुर और आसपास के हजारों लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी, जिससे आवागमन तेज और सुरक्षित हो सकेगा।

The post JAMSHEDPUR: परसुडीह-मकदमपुर रेलवे फाटक पर जाम से मिलेगी राहत, जल्द बनेगा ओवरब्रिज appeared first on Udit Vani.

BJP Jamshedpur : जमशेदपुर में संगठनात्मक ताकत बढ़ाने में जुटी भाजपा, जानिए अहम बैठक में नेताओं ने कैसी बनाई रणनीति
उदित वाणी, जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की.

बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह समेत जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

कार्यक्रमों की सफलता के लिए बनी रणनीति

नेताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया. साथ ही मंडल अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

सांसद  विद्युत वरण महतो  का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनमुद्दों और अभियानों को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से रणनीति के साथ सक्रिय होकर तैयारी में जुटने का आह्वान किया और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

पूर्णिमा ने नारी शक्ति की भूमिका को अहम बताया

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों में नारी शक्ति की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर तैयारी में भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि कार्यक्रमों की सफलता कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और मेहनत पर निर्भर करेगी.

संगठनात्मक मजबूती पर फोकस

महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने संगठनात्मक दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल, बूथ और कार्यकर्ता की भूमिका कार्यक्रमों की सफलता में निर्णायक होगी.

संचालन व धन्यवाद

बैठक का मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पोरेश मुखी ने किया.

बैठक में बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, अमित सिंह, नवल किशोर पासवान, नीतीश कुशवाहा, मुचिराम बाउरी, नीलु मछुआ, मंजीत सिंह सहित सभी मंडलों के अध्यक्षगण उपस्थित रहे.

The post BJP Jamshedpur : जमशेदपुर में संगठनात्मक ताकत बढ़ाने में जुटी भाजपा, जानिए अहम बैठक में   नेताओं ने  कैसी बनाई रणनीति appeared first on Udit Vani.

टाटानगर स्टेशन पर ‘महासंग्राम’: ट्रेनों की लेटलतीफी पर सरयू राय का ‘महाधरना’ बनाम सांसद की दिल्ली वाली ‘चिट्ठी’
चक्रधरपुर रेल डिवीजन में ट्रेनों की ‘कछुआ चाल’ पर सियासत तेज, सांसद विद्युत वरण महतो ने रेलमंत्री से की मुलाकात

उदित वाणी, जमशेदपुर : चक्रधरपुर डिवीजन में ट्रेनों की कछुआ चाल ने अब शहर की सियासत में उबाल ला दिया है। पिछले दो वर्षों से ट्रेनों की लेटलतीफी झेल रहे यात्रियों के बहाने अब जमशेदपुर की धरती पर ‘सियासी जोर-आजमाइश’ की बिसात बिछ चुकी है। एक तरफ विधायक सरयू राय ने रेलवे के अड़ियल रुख के खिलाफ 7 अप्रैल को टाटानगर स्टेशन पर ‘महाधरना’ का बिगुल फूंक दिया है, तो दूसरी तरफ सांसद विद्युत वरण महतो दिल्ली से रेलमंत्री का आश्वासन पत्र लेकर लौट आए हैं। राजनीति के गलियारों में इसे सरयू के दांव पर सांसद की ‘नहले पर दहला’ वाली चाल के रूप में देखा जा रहा है।

विधायक सरयू राय ने रेलवे प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ट्रेनें चांडिल, चक्रधरपुर और घाटशिला तक समय पर आती हैं, लेकिन टाटानगर की दहलीज पर उन्हें घंटों रोक दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि महज 30 मिनट की दूरी तय करने में ट्रेनों को 3 से 5 घंटे क्यों लग रहे हैं? राय ने कहा है कि मालगाड़ियों से होने वाले मुनाफे का हिसाब तो रखता है, लेकिन यात्रियों की परेशानी की कीमत कौन चुकाएगा? रेल मंत्रालय इस पर ‘श्वेत पत्र’ जारी करे और बताए कि आखिर ट्रेनों को रोकने की क्या मजबूरी है।

महाधरने की सफलता के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर के विभिन्न हिस्सों में जनसंपर्क अभियान और छोटी बैठकें शुरू हो चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि सरयू राय ने इस धरने में घटक दल भाजपा को भी आमंत्रित किया है, जिससे सियासी समीकरण और पेचीदा हो गए हैं।

उधर जब शहर में धरने की तैयारियां जोर पकड़ रही थीं, ठीक उसी वक्त सांसद विद्युत वरण महतो दिल्ली में रेलमंत्री से मुलाकात कर रहे थे। सांसद ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रेलमंत्री का पत्र साझा करते हुए बताया कि मंत्रालय ने चक्रधरपुर डिवीजन में ट्रेनों की देरी की जांच के आदेश दे दिए हैं। सांसद ने नई ट्रेनों (दिल्ली, जयपुर आदि) के परिचालन और बादामपहाड़ रेल मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण जैसी मांगों को भी पुरजोर तरीके से उठाया है।

सांसद की इस त्वरित पहल को राजनीतिक जानकार सरयू राय के धरने की धार कुंद करने की रणनीति मान रहे हैं। चर्चा है कि जब रेलमंत्री ने लिखित आश्वासन दे दिया है, तो क्या भाजपा नेता सरयू राय के धरने में शामिल होंगे? यह सवाल अब फिजां में तैर रहा है।

फिलहाल, चक्रधरपुर से लेकर घाटशिला तक ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। अब देखना यह है कि 7 अप्रैल की तारीख जमशेदपुर की राजनीति और रेल यात्रियों की किस्मत में क्या बदलाव लाती है।

The post टाटानगर स्टेशन पर ‘महासंग्राम’: ट्रेनों की लेटलतीफी पर सरयू राय का ‘महाधरना’ बनाम सांसद की दिल्ली वाली ‘चिट्ठी’ appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: टाटानगर–चक्रधरपुर रेलखंड पर लेटलतीफी का होगा अंत, रेल मंत्री के निर्देश से यात्रियों को बड़ी राहत
उदित वाणी,झारखंड : झारखंड के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रेल मार्गों में शामिल टाटानगर–चक्रधरपुर रेलखंड पर सफर करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से इस रूट पर ट्रेनों के देरी से चलने की समस्या अब खत्म होने की दिशा में है। जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल पर केंद्र सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह रेलखंड टाटानगर और चक्रधरपुर के बीच स्थित है, जो दक्षिण पूर्व रेलवे का अत्यंत व्यस्त सेक्शन माना जाता है। औद्योगिक गतिविधियों के कारण इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। लेकिन बीते लंबे समय से ट्रेनों की लगातार देरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी थी। नौकरीपेशा लोग, छात्र, व्यापारी और मरीज—सभी इस समस्या से प्रभावित हो रहे थे।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो ने पहल करते हुए 2 अप्रैल को रेल मंत्रालय से संपर्क साधा। उन्होंने न केवल समस्या को उठाया, बल्कि ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई तकनीकी सुझाव भी दिए। उन्होंने इस मुद्दे पर सीधे रेल मंत्री से मुलाकात कर जमीनी हकीकत से अवगत कराया।

सांसद की पहल पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। रेल मंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस रेलखंड पर ट्रेनों की समयपालन व्यवस्था को सुधारना प्राथमिकता में है। साथ ही यात्रियों को बेहतर और विश्वसनीय सेवा उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।

रेल मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सांसद द्वारा दिए गए सुझावों की विशेषज्ञों की टीम द्वारा गहन समीक्षा की जा रही है। खासतौर पर सिग्नलिंग सिस्टम, रूट क्लियरेंस और ट्रैफिक मैनेजमेंट में आ रही तकनीकी बाधाओं की पहचान कर उन्हें दूर करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सुधारात्मक कदम जल्द लागू कर परिचालन व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए।

The post JHARKHAND: टाटानगर–चक्रधरपुर रेलखंड पर लेटलतीफी का होगा अंत, रेल मंत्री के निर्देश से यात्रियों को बड़ी राहत appeared first on Udit Vani.