
आपको जन्मदिन की हाॢदक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 11 जून है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है. इस माह का अधिपति ग्रह बुध है. आप बुध एवं चन्द्रमा ग्रह से आजीवन प्रभावी रहेंगे.
आपके विचार अस्थिर एवं उलझे हुए होंगे. आप शारीरिक कार्यों की अपेक्षा मानसिक कार्यों को अधिक महत्व देंगे. आप सादगी भरा जीवन व्यतीत करना चाहेंगे. आपके विचार परिवर्तनशील रहेंगे. सौन्दर्य के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा. आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। दूर या समीप की यात्रा भी आपके लिए सुखद होगी.
अतीन्द्रिय ज्ञान की आप में अद्भुत क्षमता रहेगी. किससे किस प्रकार काम निकाला जायें इसमें आप माहिर होंगे. मुसीबतों के समय भी आप सदैव मुस्कराते रहेंगे. आप में त्वगुण अधिक रहेगा. दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम रहेंगे.
आप यथार्थवादी होते हुए भी कल्पना लोक में खोये रहेंगे. आपका सम्पर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. कला-संगीत की ओर भी रुचि रहेगी. आप दयालु स्वभाव के व्यक्ति होंगे. सुख-सौभाग्य के लिए अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना विधि-विधानपूर्वक करें. तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनावेें.
अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिकता करें. सफेद रंग की वस्तुएँ जैसे—चावल, चीनी, मिश्री, दही, बताशा आदि का दान भी करें. समाज सेवा निष्काम भाव से करें. सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
आज आप अपना बर्थडे इन खास लोगों के साथ मना रहे हैं
• Lalu Prasad Yadav
11Jun 1948, Bihar

• Ujjwala Raut
11Jun 1978, Mumbai

