उदित वाणी कांड्रा : आनन्द मार्ग आश्रम कांड्रा में आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सराईकेला – खरसवाँ एवं पूर्णिमा नेत्रालय तमोलिया के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच शिविर का आयोजन हुआ। जो सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चला जिसमे 25 मरीजो ने भाग लिया इनमे 11मोतियाबिंद के रोगी पाए गए एवं अन्य को चिकित्सा सलाह दिया गया। चयनित मोतियाबिंद रोगी का ऑपरेशन दिनांक 22 अगस्त को होगा।शिविर का उद्घाटन आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के गोपाल बर्मन ने विज़न सेन्टर का उद्घाटन आनन्द मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनन्दमूर्त्ति जी के प्रतिकृति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया उन्होंने कहा आँख भगवान का बड़ा वरदान है लेकिन जब आँख की ज्योति खतरे में पड़ जाती है तो महंगे इलाज का खर्च गरीबों के लिए जानलेवा साबित होता है गरीबी और अफलास की मार सहने वालों बेबस लोगो के बीच आनन्द मार्ग आशा की किरण है।इस कार्यक्रम के सफल बनाने में पूर्णिमा नेत्रालय। के डॉ बर्षा गुप्ता,अमित एवं आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से प्रवेश गोप, बसन्त राम देव, जितेन बर्मन,सूर्य प्रकाश कासराहनीय प्रयास रहा ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Kandra: आनन्द मार्ग के विजन सेंटर से चयनित 11मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन 22 अगस्त को पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा
Advertisement
<


