
उदित वाणी, जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज के विमेंस सेल की 18 सदस्यीय टीम ने बुधवार को आशीर्वाद वृद्धा आश्रम बाराद्वारी का दौरा किया. इस दौरान टीम ने आश्रम के लोगों के बीच फल, बिस्किट और खेल सामग्री का वितरण किया.
वहीं, विमेंस सेल के सदस्यों ने उनके बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की और उनके बीच कुछ पोस्टर बनाकर सौंपे. विमेंस सेल की को-आर्डिनेटर डॉ. कौसर तसनीम ने बताया कि यह भ्रमण विमेंस सेल के सोशल रिस्पांसिबिलिटी एंड एक्सटेंशन प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है.
उन्होंने कहा कि इस टीम में तीन शिक्षक और 15 विद्यार्थी थे. इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बुजुर्गों के अनुभव से रूबरू कराना था। साथ ही जीवन के इस चक्र का अनुभव करना था.
इस भ्रमण में विमेंस सेल की को-ऑर्डिनेटर डॉ. कौसर तसनीम के अलावा डॉ. फरजान अंजुम, डॉ. वसुंधरा रॉय और विद्यार्थी शामिल थे.

