
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारत सरकार की राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद की ओर से राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इस सप्ताह के तहत टाटा स्टील की ओर से सोमवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस में कंपनी के कर्मचारियों को उत्पादकता को लेकर जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टाटा स्टील की वीपी (एचआरएम) आत्रेयी सान्याल और सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी थे.
इस अवसर पर एक पैनल डिस्सकशन का आयोजन किया गया, जिसमें वीपी एचआरएम ने कहा कि टाटा स्टील हर मोर्चे पर बेंचमार्क है, लेकिन हम उत्पादकता में बहुत पीछे हैं. प्रबंधन और यूनियन को मिल जुलकर जमशेदपुर प्लांट की स्थिरता में सुधार करना चाहिए. यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि हमने संयुक्त परामर्श से कई लक्ष्यों को प्राप्त किया है.
हम इस लक्ष्य को भी प्राप्त करेंगे. यूनियन उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने बताया कि कैसे यूनियन और प्रबंधन को अपने विकास के लिए नई तकनीक अपनानी चाहिए और प्लांट ग्रीन को बचाने की पहल शुरू करनी चाहिए.
टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट के श्याम सुंदर ने बताया कि कैसे टाटा मोटर्स का लखनऊ प्लांट कार्बन नेट जीरो होगा.

