
उदित वाणी, जमशेदपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज इकाई के द्वारा स्नातकोत्तर के भूगोल, वाणिज्य, इतिहास एवं राजनीति शास्त्र विषय में सीट की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है.
इस दौरान कुलपति गंगाधर पांडा को मांगपत्र सौंपकर सीट बढ़ाने की मांग की. उन्होंने कहा कि सीट की कमी के कारण काफी छात्र-छात्रा स्नातकोत्तर में दाखिला नहीं ले पाए. कहा गया है कि पूरे जिला में एक ही महाविद्यालय में स्नातकोत्तर में भूगोल विषय की पढ़ाई होती है और सीट की कमी के कारण छात्र छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है.
इस दौरान बापन घोष, शुभम राज, विकास गिरी, राहुल, युवराज, रजत, सौरभ आदि उपस्थित रहे.
Advertisement
<

