उदित वाणी,जमशेदपुर: उलीडीह थाना अंतर्गत हयात नगर निवासी मो. नौशाद के घर पर शनिवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की. गोली उनकी किचन की खिड़की के बाहर से चली. हालांकि इसकी जानकारी नौशाद को तब हुई जब उनकी मां नूरजहां सुबह किचन में गई. उन्होंने पाया कि किचन की खिड़की टूटी हुई है और किचन में एक पिलेट गिरा हुआ है. उन्होंने नौशाद को जानकारी दी. इधर, सूचना पाकर उलीडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने मौके से पिलेट को जब्त किया है.
जानकारी देते हुए नौशाद ने बताया कि देर रात उन्हें गोली चलने की आवाज आई थी पर उन्हें लगा कि शायद किसी ने पटाखा फोड़ा है पर रविवार सुबह पता चला की किसी ने गोली चलाई है. नौशाद ने बताया कि पूर्व में उनके घर पर चोरी हो चुकी है और अब गोली चलने की घटना हुई है. नौशाद के अनुसार उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है और ना ही उन्हें किसी पर शक है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


