उदित वाणी जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के टोल ब्रिज के पास चाकू का भय दिखाकर मोबाइल लूट की घटना आदित्यपुर सतबहिनी के रहने वाले कोंदा माझी के साथ सोमवार की शाम घटी थी. मामले में जांच के क्रम में कदमा पुलिस ने कदमा रामजनम नगर भट्ठा के रहने वाले अर्जुन तांडी और रामजनम नगर काली मंदिर रोड का रहने वाला शाहिल शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से लूट की मोबाइल भी बरामद लिया है. कोंदा माझी का कहना है कि वे सोमवार की शाम 4.30 बजे अपनी बाइक से अपने कदमा की तरफ से टोल ब्रिज से होते हुये अपने घर की तरफ जा रहे थे. इस बीच ही पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आये और बाइक रोकने के बाद मारपीट की और मोबाइल लूटकर फरार हो गये. घटना के बाद कदमा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर लूटेरों की पहचान की और गिरफ्तार करने में सफलता पायी. मामले की जांच कर रहे एसआइ सीताराम डांगी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से लूट के मोबाइल के अलावा भी एक अन्य मोबाइल बरामद किया गया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

