उदितवाणी, जमशेदपुर: कपाली टी ओ पी छेत्र के अलकबीर पॉलिटेक्निक रोड नंबर 15 में बालू लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक युवक मोहम्मद नौशाद अहमद को टक्कर मार दी, 40 वर्षीय मोहम्मद नौशाद अहमद इस टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। पहले नौशाद को एमजीएम अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे टीएमएच रेफर कर दिया। इसके बाद नौशाद को टीएमएच ले जाया गया है। नौशाद आजाद नगर के जाकिर नगर रोड नंबर 15 का रहने वाला है। वह अपने घर से घर का सामान लेने के लिए निकला था। सामान लेकर वह अलकबीर रोड नंबर 15 में सड़क पार कर रहा था। तभी बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही एक बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवती को टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके बाद हंगामा हुआ था। लेकिन, इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन ने सबक नहीं सीखा है। अभी भी बालू लदे ट्रक और ट्रैक्टर कपाली क्षेत्र से दनदनाते हुए निकल रहे हैं और लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: बालू से लदा ट्रैक्टर ने युवक को मारी टक्कर , हालत गंभीर, टीएमएच में चल रहा है इलाज
Advertisement
<


