
उदित वाणी, जमशेदपुर: फायर ऑडिट एवं ट्रेड लाइसेंस की जांच के लिए मानगो में एनएच 33 के आसपास की टायर दुकानों अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को नगर प्रबंधकों द्वारा नोटिस दिया गया है. साथ ही इन सभी दुकानदारों को अपनी दुकान के आकार के अनुसार फायर सेफ्टी का एनओसी लेने की सलाह दी गई है.
तीन दिनों के अंदर फायर सेफ्टी एनओसी लेकर निगम को सूचित करने को कहा गया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया किसी भी प्रतिष्ठान या व्यवसायिक संस्थान के पास फायर एनओसी नहीं रहने पर नगर पालिका अधिनियम के तहत उसे सील करने की कार्रवाई की जाएगी. टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र के रेजिडेंशियल क्षेत्र में भी प्रतिष्ठान, दुकान या कमर्शियल कार्य करने वालों की जांच की जाएगी.
इन दुकानदारों को मिला नोटिस
– हर्षित जी पेपर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड भजनिया पैलेस. एनएच 33
– अनिल अग्रवाल, राम जी सर्विसेज भजनिया पैलेस. एनएच 33
– जसविंदर सिंह टायर डिस्ट्रीब्यूटर डिमना चौक
– पायनियर सेल्स. एनएच 33
– रवि शंकर अग्रवाल, सुमन होटल एनएच 33
– साबिर टायर दुकान, एनएच 33
– मनोज कुमार जय माता दी टायर दुकान
– अपोलो टायर पारडीह
– मारुति सुजुकी शारदा सिटी. एनएच 33
– यूनियन मोटर्स हुंडई.एनएच 33
– आदित्य विजन, डिमना रोड रमेश कुमार साहू एंड साहू संस एंड कंपनी एनएच33
– मुन्ना शर्मा एमआरएफ टायर, एनएच 33

