
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में 13 अगस्त शनिवार को ब्लॉक क्लोजर रहेगा. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट हेड की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार कंपनी में 13 अगस्त शनिवार को क्लोजर रहेगा.
14 अगस्त को रविवार होने के चलते साप्ताहिक छुट्टी और 15 अगस्त सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी रहेगी. इस तरह कंपनी अब 16 अगस्त मंगलवार को खुलेगी.
क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों को काम पर बुलाया जाएगा, उनके लिए अलग से नोटिस जारी होगा. काम पर बुलाये जाने के बाद जो कर्मचारी काम पर नहीं आएंगे, उन्हें उस दिन अनुपस्थित माना जाएगा.
यहीं नहीं क्लोजर के पहले और बाद में कर्मियों को छुट्टी नहीं मिलेगी. क्लोजर के दौरान का आधा वेतन कर्मचारियों की छुट्टी से समायोजित होगा, जबकि आधा वेतन प्रबंधन देगा.

