उदित वाणी, जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर रोड नंबर 10 धोड़ा चौक के पास की निवासी विवाहिता दुर्गा मुखी अपने 4 बच्चों के साथ 19 मई से ही लापता हो गयी है. घटना के बाद उसका पति बुलबुल मुखी ने घटना की लिखित शिकायत कदमा थाने पर जाकर की है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.पति ने कहा किसी तरह का नहीं था विवाद बुलबुल मुखी ने कहा कि उसका पत्नी और बच्चों के साथ किसी तरह का विवाद घर पर नहीं था. वह किस कारण से लापता हो गयी है पता नहीं चला रहा है. वह अपने सगे-संबंधियों के यहां भी खोज-बीन कर चुका है. बुलबुल ने बताया कि उसकी पत्नी दुर्गा यह कहकर 19 मई की शाम 5 से 6 बजे के बीच निकली थी कि मायका जा रही है. उसने सोचा पत्नी बच्चों के साथ मायका गयी होगी. एक सप्ताह के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंचा तब पता चला कि वह वहां भी नहीं गयी है. इसके बाद वह परेशान हो गया. घटना के बाद बुलबुल ने तंग आकर 11 जून को घटना की लिखित शिकायत थाने पर जाकर दी. बुलबुल मजदूरी का काम करता है और उसके पास मोबाइल फोन नहीं है. चार बच्चों के साथ दुर्गा कहां लापता हो गयी है इसकी जांच पुलिस कर रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: अपने चार बच्चों के साथ महिला 19 मई से है लापता, पुलिस के हाथ नही लगा कोई सुराग
Advertisement
<


