
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन ने गुरुवार को अपने रिटायर कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी. यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में पिछले माह सेवानिवृत्त हुए 20 कर्मियों को विदाई दी गई और उन्हें सम्मानित किया गया.
मौके पर यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसीडेन्ट शैलेश कुमार सिंह, सहायक सचिव सरोज कुमार सिंह और नीतेश राज ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया तथा बुके एवं उपहार भेंट किए. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनी के साथ-साथ यूनियन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया और उनके सुखद और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई.
Advertisement
<

