
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन ने शनिवार को रिटायर कर्मियों को विदाई दी. यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में टाटा स्टील के 19 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने की. मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हरि शंकर सिंह सहायक सचिव सरोज कुमार सिंह ने सेवानिवृत कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उन्हें बुके एवं उपहार भेंट किए गए. रिटायर कर्मियों को कंपनी तथा यूनियन के लिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
Advertisement
<

