उदित वाणी जाजपुर: ओडिशा के जाजपुर स्थित टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड (टीएसएमएल) की सुकिंदा क्रोमाइट माइन को इंस्टीट्यूट ऑफ़ क्वालिटी एंड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सर्विसेज द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘कलिंगा पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार-2021′ से सम्मानित किया गया है.कंपनी की ओर से यह पुरस्कार सुशांत कुमार मिश्रा, सीनियर जनरल मैनेजर, माइंस, टीएसएमएल ने ‘मुख्य अतिथि’ डॉ के मुरुगेसन, सदस्य सचिव, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ओडिशा से प्राप्त किया. पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पंकज कुमार सतीजा, प्रबंध निदेशक, टीएसएमएल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण टीएसएमएल की कॉरपोरेट रणनीति और मूल्य प्रणाली के केंद्र में है और यह अपने सभी परिचालन निर्णयों में जैव विविधता, सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर विचार करना जारी रखेगा. उन्होंने आगे कहा कि इसका मानना है कि सस्टेनेबल तरीके और जिम्मेदारी से संचालन करना न केवल एक व्यावसायिक अनिवार्यता है, बल्कि एक दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ भी. यह पुरस्कार उद्योग जगत के सर्वोत्तम अभ्यासों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास करता है जो उद्योगों को पर्यावरण प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन और नियामक अनुपालन पर निर्णय लेने में सहायता करेगा, जिससे सभी हितधारकों को लाभ होगा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
टाटा स्टील की सुकिंदा क्रोमाइट माइंस को मिला ‘कलिंगा पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार’
Advertisement
<


