
उदित वाणी जमशेदपुर : गम्हरिया स्थित टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के प्लांट में 1.2 एमटीपीए प्लांट विस्तारीकरण योजना को लेकर आदित्यपुर ऑटो क्लस्टरसभागार में सोमवार को जनसुनवाई हुई. यह जान सुनवाई इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट के आधुनिकीकरण और विस्तार को लेकर आयोजितकी गई थी. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत बड़ी तादाद में ग्रामीण, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता शामिल हुए. 2 घंटे से भीअधिक चले जनसुनवाई का माहौल गहमागहमी भरा रहा. जनसुनवाई में जिला प्रशासन की ओर से एडीसी सुबोध कुमार, एसडीओरामकृष्ण कुमार, प्रदूषण नियंत्रण परिषद के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह समेत टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स के पदाधिकारीगण मौजूद रहे.
971.34 करोड़ स्टील प्लांट की लागत:
वर्तमान में करीब 971.34 करोड़ की लागत से स्टील प्लांट के विस्तारीकरण की योजना प्रस्तावित है. मौजूदा सिंटर संयंत्र (0.95 एमटीपीए), नाइट्रोजन संयंत्र (39 टीपीडी) और उत्पादक गैस इकाइयों (3ङ्ग3000 एनएम/ घंटा) का नियमितीकरण किया जाना है. इसके अलावा मिनी ब्लास्ट फर्नेस (एमबीएफ) 0.65 0.8 एमटीपीए, सिंटर प्लांट 0.95 1.0 एमटीपीए, स्टील मेल्टिंग शॉप्स 70 टीवीडी, लाइम कैलसीनिंग प्लांट (220 से 600 टीपीडी और कैप्टिव पावर प्लांट 135 140 मेगावाट जैसी मौजूदा संयंत्र सुविधाओं काविस्तार और प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों के साथ आधुनिकीकरण, नए ऑक्सीजन प्लांट 250 टीपीडी और मेटल रिकवरी प्लांट 200 टीपीडीकी स्थापना की जाएगी.
कच्चे माल की कुल आवश्यकता 6.64 एमटीपीए से बढक़र 7.5 एमटीपीए हो जाएगी
इस्पात संयंत्र के लिए कच्चे माल की कुल आवश्यकता 6.64 एमटीपीए से बढक़र 7.5 एमटीपीए हो जाएगी. इसे मौजूदा स्रोतों सेप्राप्त किया जाएगा. संयंत्र की अधिकतम बिजली आवश्यकता वर्तमान 163 मेगावाट से बढक़र 180 मेगावाट हो जाएगी. इसमें से140 मेगावाट घरेलू उत्पादन होगा और शेष जेएसईबी से खरीदा जाएगा. संयंत्र के लिए मेकअप पानी की आवश्यकता वर्तमान में22230 घन मीटर/दिन से बढक़र 22727 घन मीटर/ दिन हो जाएगी.
टीएसएलपीएल के पास पहले से ही सुवर्णरेखा नदी से 22740 घन मीटर/दिन की निकासी के लिए जल संसाधन विभाग, झारखंड सरकार से अनुमति है. प्रस्तावित आधुनिकीकरण और विस्तारगतिविधियां पूरी तरह से मौजूदा संयंत्र क्षेत्र के भीतर मौजूदा बुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं का उपयोग करके की जाएंगी. प्रस्तावितपरिवर्तनों की अनुमानित कुल लागत लगभग 971.34 करोड़ रुपये है.
सुबर्णरेखा नदी से 22740 घन मीटर प्रतिदिन की निकासी की अनुमति
टीएसएलपीएल के समीप पहले से ही सुबर्णरेखा नदी से 22740 घन मीटर प्रतिदिन की निकासी के लिए जल संसाधन विभाग, झारखंड सरकार से अनुमति है. प्रस्तावित आधुनिकीकरण और विस्तार गतिविधियाँ पूरी तरह से मौजूदा संयंत्र क्षेत्र के भीतर मौजूदाबुनियादी ढांचे और उपयोगिताओं का उपयोग करके की जाएंगी. प्रस्तावित परिवर्तनों की अनुमानित कुल लागत लगभग 971.34 करोड़रूपये है. संचालन चरण के दौरान परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है.

