
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील ने इवनिंग डिप्लोमा कोर्स के लिए टाटा स्टील जमशेदपुर समेत विभिन्न लोकेशनों के कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किया है. कंपनी के स्थायी कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
तीन साल के इस नन रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट कोर्स की कक्षाएं शाम साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे तक संचालित होगी. इसके लिए आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता साइंस, मैथ और अंग्रेजी विषयों के साथ मैट्रिक पास होना जरूरी है.
साथ ही एक दिसंबर 2022 तक ट्रेड अप्रेंटिंस करने वाले कर्मचारियों का चार साल का अनुभव जबकि नन ट्रेड अप्रेंटिंस कर्मचारियों का छह साल का कार्य अनुभव होना चाहिए. आवेदक की आयु एक दिसंबर 2022 को 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. कोर्स के हरेक सेमेस्टर में न्यूनतम 75 फीसदी उपस्थिति जरूरी है.
चयन प्रक्रिया
इसकी चयन प्रक्रिया में पहले लिखित परीक्षा होगी. यह परीक्षा 12 से लेकर 16 दिसंबर के बीच होगी. इसमें इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ से सवाल पूछे जाएंगे. आवेदन 25 नवम्बर के पहले करना है.

