
उदित वाणी, जमशेदपुर : अग्रगण्य आई वेयर कंपनी Lenskart द्वारा सत्र 2022 में उत्तीर्ण होने वाले अरका जैन यूनिवर्सिटी के ऑप्टोमेट्री कोर्स के प्रथम बैच के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन गत दिनों किया गया. प्लेसमेंट ड्राइव चार चरणों में संपन्न हुआ. वर्चुअल मोड में छात्रों की HR Screening और Lenskart कार्यालय में AON Test तथा AOM Test में शॉर्टलिस्ट हुए छात्रों की प्रतिभा को अंततः पर्सनल इंटरव्यू की कसौटियों पर परखने के उपरांत अंतिम रूप से सात छात्रों का चयन तीन लाख के वार्षिक पैकेज पर किया गया है. इन छात्रों को कंपनी में Executive-Optometrist का महत्त्वपूर्ण प्रोफाइल मिला है. सभी चयनित छात्र Lenskart के विभिन्न कार्यालयों तथा स्टोर में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे. मुख्यतया इन छात्रों को Eye Checkup तथा डिस्पेंसिंग और प्रोडक्ट रिकमेंडेशन छेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करनी हैं. चयनित छात्रों में सबाहत ज़िया, हीबा बिलाल, के. कृतिका राव, भावना कुमारी, पूजा कुमारी, सुभादीप कार एवं वर्षा कुमारी गुप्ता शामिल हैं.
ज्ञात हो कि Lenskart आई वेयर बिजनेस में आज देश की सबसे तीव्र गति से बढ़ने वाली कंपनी है. माइक्रोसॉफ्ट के एक भूतपूर्व इंजीनियर युवा उद्यमी ने इस कंपनी की नींव सन 2010 में रखी थी. आज हर अपने विभिन्न उत्पादों और सेवाओं जिनमें के जरिए ये कंपनी हर महीने एक लाख से ज्यादा लोगों तक पंहुचती है. अपने ऑनलाइन पोर्टल तथा अत्याधुनिक स्टोर के अलावा Lenskart ने अपनी अद्वितीय Home Eye Check Up Service के जरिए ये सफलता हासिल की है.
अरका जैन यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के हेड हिमांशु सिन्हा ने बताया की चयन प्रक्रिया के दौरान सब्जेक्ट मैटर पर छात्रों की अच्छी पकड़ और बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल के प्रदर्शन से चयनकर्ता काफी प्रभावित हुए. कंपनी ने भविष्य में भी अरका जैन में कैंपस प्लेसमेंट करने का भरोसा दिया है. यूनिवर्सिटी निदेशक अमित श्रीवास्तव, कुलपति डॉ. एस एस रजी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अंगद तिवारी समेत अन्य अधिकारियों व शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

