
उदित वाणी जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक (नगर) की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, पुलिस निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और सख्त निर्देश जारी किए गए.
गोष्ठी में तीन प्रमुख बिंदुओं पर विशेष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया—
-
मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक, विशेषकर ड्रग्स पैडलर्स के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.
-
विशेष अभियान के माध्यम से अवैध हथियारों की बरामदगी सुनिश्चित करना.
-
जिले में लंबे समय से लंबित कांडों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन.
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि इन तीनों बिंदुओं पर की गई कार्रवाई की निरंतर समीक्षा वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाएगी. इसके साथ ही वारंट और कुर्की के शीघ्र निष्पादन, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन की स्थिति, फरार अभियुक्तों पर कार्रवाई तथा Citizen Portal, JOFS और CCTNS से जुड़े कार्यों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
बैठक में सभी अधिकारियों को अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए समन्वित और प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया.

