उदित वाणी,जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना अंतर्गत 10 नंबर बस्ती पद्मा रोड निवासी 27 वर्षीय रूपम भट्टाचार्य ने गुरुवार तड़के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रूपम ने दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगाई थी. वह टिनप्लेट कंपनी में ठेकाकर्मी था. घटना के संबंध में उसके पिता राजू भट्टाचार्य ने बताया कि वे सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं और परसुडीह में रहते हैं, जबकि रूपम अपनी मां के साथ मामा के घर पर रहता था. रूपम उनका इकलौता बेटा था. सुबह उन्हें रूपम की मौसी ने फोन पर घटना की जानकारी दी. राजू ने बताया कि रूपम कुछ दिनों से डिप्रेशन में था. वह रात को घर आया और खाना खाकर कमरे में सोने चला गया. सुबह जब उसने कमरा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा. घर वालों ने पाया कि रूपम ने फांसी लगा ली है. उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


