
उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे ने खड़गपुर रेल मंडल में होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के कारण नवंबर 2025 में कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसमें टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें भी शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें:
8 और 15 नवंबर: 22830 शालिमार – भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस
11 और 18 नवंबर: 22829 भुज – शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस
10 और 17 नवंबर: 15022 गोरखपुर – शालिमार साप्ताहिक एक्सप्रेस
11 और 18 नवंबर: 15021 शालिमार – गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस
11 से 19 नवंबर: 18029 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालिमार कुर्ला एक्सप्रेस
13 से 21 नवंबर: 18030 शालिमार – मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला एक्सप्रेस
12, 13 और 19 नवंबर: 12151 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालिमार समरसता एक्सप्रेस
4, 15 और 21 नवंबर: 12152 शालिमार – मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस समरसता एक्सप्रेस
15 नवंबर: 20971 उदयपुर सिटी – शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस16 नवंबर: 20972 शालिमार – उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
11 और 18 नवंबर: 22853 शालिमार – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस
12 और 19 नवंबर: 22854 विशाखापट्टनम – शालिमार एक्सप्रेस
रेलवे ने कहा कि यह रद्दीकरण खड़गपुर मंडल में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग वर्क के कारण किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचें और रेल मंत्रालय द्वारा जारी नई सूचनाओं का पालन करें।

