उदित वाणी, जमशेदपुर: ललित नारायण सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति जमशेदपुर के द्वारा भारत की प्रतिनिधित्व के लिए रिमझिम कुमारी को सम्मानित किया गया। विदित हो कि रिमझिम ने हांगकांग में 30 जून से 9 जुलाई के बीच आयोजित एशियन महिला जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत के ओर से प्राधिनित्व किया था। सोमवार को जुगसलाई में एक कार्यक्रम आयोजित कर रिमझिम कुमारी को ललित खेल सम्मान 2023 से नवाजा गया।
मौके पर समिति के अध्यक्ष सह पूर्व सिविल सर्जन डॉ ए के लाल, सचिव शंकर पाठक, घाटशिला कालेज के प्रिंसिपल डॉ रविन्द्र नाथ चौधरी, एलबीएसएम कालेज के प्रिंसिपल डॉ अशोक झा अविचल, इंटरनॅशनल हैंडबॉल कोच सह मैनेजर हेल्थ एंड वेलनेश स्पोर्ट्स डिवीज़न टाटा स्टील डॉ हसन इमाम मल्लिक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
हांगकांग में आयोजित हैंडबॉल खेल के लिए भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए हैंडबॉल खिलाड़ी रिमझिम कुमारी तथा उनके इंटरनॅशनल कोच डॉ हस्सान इमाम मल्लिक को डॉ ए के लाल तथा डॉ अशोक झा अविचल ने शॉल ओढ़ाकर तथा मोमेंटो देकर ललित खेल सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। दोनों अतिथितियों ने कहा कि रिमझिम कुमारी तथा डॉ मल्लिक ने हैंड बॉल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान कर देश के साथ साथ मिथिला समाज भी सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर समिति के सचिव शंकर पाठक, अशोक झा, पंकज झा, मधुकर जी, बैजू मिश्र, नावकान्त झा, सरोज जी आदि उपस्थित थे। समस्त कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ रविन्द्र नाथ चौधरी ने किया।
इसके पूर्व सोमवारी के अवसर पर शंकर पाठक के द्वारा रुद्राभिषेक पूजन किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
हॉन्गकॉन्ग में आयोजित भारतीय हैंडबॉल टीम का नेतृत्व करने वाली रिमझिम कुमारी को किया गया सम्मानित
Advertisement
<


