
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के अवकाश प्राप्त कर्मचारियों ने बुधवार को इंजन पार्क में ईपीएस-95 पेंशन को लेकर एक अहम बैठक की. टाटा मोटर्स एक्स इम्प्लाई एसोसिएशन के बैनर तले हुई एस बैठक में संयोजक संतोष सिंह ने कहा कि अगर कंपनी ने उनकी मांगों को नहीं माना तो वे 3 मई को कंपनी गेट पर भूख हड़ताल करेंगे.
बैठक में 300 से ज्यादा रिटायर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ऐलान हुआ कि अगली बैठक 25 अप्रैल को 10 बजे से होगी. इस बैठक में आर पार की लड़ाई की रूपरेखा तय होगी और कंपनी गेट पर हड़ताल का स्वरूप तैयार होगा.
इंजन पार्क में बैठक करने के बाद सारे कर्मचारी नारा लगाते हुए कंपनी गेट पर पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन सिक्यूरिटी विभाग के सीनियर मैनेजर विशाल सिंह के जरिए प्लांट हेड को सौंपा.
उन्होंने बताया कि यह दूसरा रिमाइंडर है. धन्यवाद ज्ञापन शत्रुध्न सिंह ने दिया. मौके पर बोल्टू सरकार, राजपाल सिंह, अशोक सिंह, संतोष महतो, केके शर्मा, हीरा सिंह, एमपी साहू, एम श्रीनिवास, एचएस तिवारी, सुरजीत सिंह और जे राजू शामिल थे.


