
उदित वाणी, जमशेदपुर : श्री राजस्थान शिव मंदिर कमिटी द्वारा शताब्दी वर्ष (1926-2026) के उपलक्ष्य में भव्य गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनिवार, 21 मार्च को मंदिर परिसर में संपन्न होगा।
सुबह 6:15 बजे से सामूहिक गणगौर पूजन की व्यवस्था की गई है, जिसमें महिलाओं सहित सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। दोपहर 3 बजे से पानी पिलाने एवं गणगौर विदाई कार्यक्रम आयोजित होगा।
पूजन में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए शाम को अल्पाहार की विशेष व्यवस्था भी की गई है। आयोजन स्थल श्री राजस्थान शिव मंदिर परिसर रहेगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
समिति के अध्यक्ष छीत्तरमल धूत, महासचिव अरुण अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल (रामुका) ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

