
उदित वाणी, आदित्यपुर: विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, आदित्यपुर-1 के अंर्तगत विद्युत शक्ति उप केन्द्र 11 केवी कल्पनापुरी फीडर से कल प्रातः 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक अर्थात कुल 4 घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके कारण कल्पनापुरी कॉलोनी एवं आदित्यपुर बस्ती में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इस अवधि में मरम्मत एवं रख-रखाव तथा ट्रांसफर्मर, ए बी स्विज, कनेक्टर आदि की मरम्मत का काम होगा. उक्त जानकारी प्रभारी सहायक विद्युत अभिंयता संजय महतो ने दी.
Advertisement
<
