उदित वाणी,जमशेदपुर: पोटका थाना अंतर्गत मेघासाई में 7 जून को जुगसलाई निवासी मोहन गद्दी उर्फ सदाकत की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. मोहन का शव हाथ बंधे हुए स्थिति में पाया गया था. इस मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बागबेड़ा नया बस्ती निवासी मिंटू साव, उसकी पत्नी विभा देवी, कोवाली के बंगालीबासा निवासी किर्तीवास कैवर्तो उर्फ दादू और एलबीएसएम कॉलेज रोड निवासी सिकंदर कुमार शामिल हैं. ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया घटना के बाद डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में मिंटू ने पुलिस को बताया कि आठ माह से पत्नी विभा और मोहन के बीच अवैध संबंध चल रहा था. जानकारी मिलने पर विभा को मोहन से मिलने के लिए मना किया था. बावजूद इसके मोहन ने विभा से मिलना बंद नहीं किया. इसके बाद उसने छह माह पूर्व ही अपने साथी किर्तीवास को 70 हजार में मोहन की हत्या की सुपारी दी और 20 हजार रुपये तत्काल दिए. इस बीच तीन बार मोहन की हत्या का भी प्रयास किया पर कामयाब नहीं हो पाए. 6 जून की रात उसे शराब पिलाने के बहाने पोटका लेकर गए जहां उसकी हत्या कर शव को वहीं छोड़ दिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त क्लच वायर, घटनास्थल पर मृतक के शव के पास पड़े साड़ी और ब्लाउज, घटना में प्रयुक्त तीन बाइक और 3200 रुपये बरामद किए हैं. जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि 7 मई को पोटका के मेघासाई में एक शव बरामद किया गया था. मृतक की पहचान मोहन गद्दी के रूप में की गई थी. जांच में पुलिस मोहन की प्रेमिका विभा देवी, उसके पति मिंटू साव और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि मोहन और विभा के बीच अवैध संबंध की जानकारी मिंटू को हो गई थी जिस कारण उसने मोहन की हत्या करवा दी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: प्रेम प्रसंग में हुए मोहन के हत्या मामले में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार
Advertisement
<


