
उदित वाणी, रांची: प्रदेश भाजपा द्वारा रविवार को आयोजित होनेवाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण के पूर्व संध्या पर शनिवार को राज्य के सभी जिलों में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया.
कार्यक्रम के दौरान राज्य के सभी जिलों में हजारों कार्यकर्ताओं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व पार्टी के पदाधिकारियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का स्वागत किया.
प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश दीपोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम की मन की बात का 100वें संस्करण राज्य के 81 विधानसभा में प्रत्येक क्षेत्र में 100 के हिसाब से 8100 स्थानों पर आयोजित किए जायेंगे.
इसके अलावा 900 स्थानों पर बिशेष कार्यक्रम होंगे. बिशेष कार्यक्रम पंचायत से लेकर संसद तक के जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित किये जायेगे। कुल 10 लाख लोग प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर प्रधानमंत्री को सुनेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिल में झारखंड बसता है.
इसलिए मन की बात कार्यक्रम में कई बार उन्होंने झारखंड की मिट्टी से जुड़ी बातों की भी चर्चा की है. साथ ही दीपक प्रकाश ने उम्मीद जताया कि इस रविवार के 100वें संस्करण में भी प्रधानमंत्री झारखंड की चर्चा अवश्य करेंगे. उन्होंने कहा कि वे स्वयं महिलौंग के बूथ संख्या 194पर शामिल होंगे.
जबकि विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के धनवार, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बर्मा माइंस जमशेदपुर के अलावा विभिन्न नेता अलग-अलग स्थानों में शामिल होंगे.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह अनूठा और ऐतिहासिक कार्यक्रम एक दीए की तरह भारत के हर घर को प्रकाशित करता है. इस गैर राजनीतिक संवाद कार्यक्रम में भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत की गौरव गाथा के साथ 21वीं सदी में विश्व मंच पर भारत के प्रगति की बात व दुनिया को भारत के योगदान की चर्चा रहती है.
उन्होंने कहा कि 99 संस्करणों के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देश के कई अज्ञात प्रतिभाओं,अनछुए पहलुओं, वीर गाथाओं, देश के सामान्य नागरिकों द्वारा राष्ट्र के विकास में किए गए अदभुत प्रयासों को उजागर किया है.
100वें संस्करण पर राजभवन में भी की गई बिशेष तैयारी, राज्य के 100 विशिष्ट लोगों के साथ राज्यपाल पीएम को सुनेंगे
30 अप्रैल को आयोजित मन की बात के ऐतिहासिक 100वें एपिसोड को अविस्मरणीय बनाने के लिए राज भवन में भी बिशेष तैयारी की गई है. इस कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के साथ राज्य के पद्मश्री विजेता समेत राज्य भर से विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 100 से अधिक प्रमुख हस्तियों को मन की बात प्रसारण को सुनने के लिए राज भवन आमंत्रित किया गया है.
इसके अलावा झारखंड के जिन लोगों का उनके सामाजिक योगदान के लिए पीएम द्वारा मन की बात के विभिन्न प्रसारणों में जिक्र किया गया है. उन्हें भी इस कार्यक्रम में बुलाया गया है.
इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा राज भवन में मन की बात पर आधारित एक बिशेष प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी. जिसका उद्घाटन राज्यपाल द्वारा किया जायेगा.

