उदित वाणी, जमशेदपुर: मीडिया से मिली जानकारी के बाद उपायुक्त विजया जाधव ने मुसाबनी प्रखंड की अनाथ शकुंतला सबर से अपने कार्यालय कक्ष में मिलीं और कुशल क्षेम जाना. इससे शकुंतला को डीसी से ममता का आंचल मिला. अब उसका नामांकन आवासीय विद्यालय में कराया गया है. उसके पठन-पाठन से लेक जीवन यापन तक की सारी व्यवस्था ठीक तरीके से की जाएगी. गौरतलब है कि सोहदा माइंस, मुसाबनी की रहने वाली 8 वर्ष की शकुंतला सबर के माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है तथा वर्तमान में अपने चाचा के पास रह रही थी जो कि आर्थिक रूप से इसके देखभाल हेतु सक्षम नहीं थे. मीडिया के माध्यम से पूरा मामला संज्ञान में आने के पश्चात जिला उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मुसाबनी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को तत्काल समुचित कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए थे तथा शकुंतला से मिलने की भी इच्छा जाहिर की थी. इसी क्रम में अपने कार्यालय में उपायुक्त ने शकुंतला से मुलाकात की. इस मौके पर ममत्व का छांव पाकर शकुंतला भी भाव विह्वल हुई . जिला उपायुक्त ने शकुंतला को ढेऱ सारा प्यार एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस कम उम्र में अनाथ होने की खबर झकझोरने वाली थी, ऐसे में जिला प्रशासन का दायित्व था कि इस बच्ची के आवासन, पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि शकुंतला का बचपन भी आम बच्चों जैसा हो. उपायुक्त की पहल पर शकुंतला सबर का नामांकन नेताजी बोस आवासीय विद्यालय, गोलमुरी में कराया गया है. उपायुक्त ने मुलाकात के दौरान शकुंतला को किताबें, टॉफी, हॉर्लिक्स तथा अन्य खाने पीने का सामान एवं खेलकूद के सामान देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी. उन्होने आश्वस्त किया कि शकुंतला को किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखी जाएगी, इसके पठन-पाठन तथा दैनंदिन जीवन में जो भी जरूरतें होंगी उसका समुचित ख्याल रखा जाएगा. इस मौके पर सोमवारी सबर से भी जिला उपायुक्त ने मुलाकात कर उसका हाल-चाल जाना तथा उसे विद्यालय में कोई समस्या तो नहीं हो रही इससे जुड़ी जानकारी सोमवारी तथा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी से ली तथा सोमनारी को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं उत्साहपूर्ण जीवन जीने की बात कही . इस बीच जिला प्रशासन ने समाज के प्रबुद्धजन/ सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि इन बच्चियों के आर्थिक मदद के लिए आगे आएं, खुले दिल से मदद करें ताकि इनका भविष्य सुरक्षित हो सके तथा एक नेक पहल में सहभागी बनें.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
अनाथ शकुंतला सबर को उपायुक्त से मिला ममता का आंचल
उपायुक्त से मिलकर भाव विह्वल हुई शकुंतला, आवासीय विद्यालय में कराया गया नामांकन
Advertisement
<


