
उदित वाणी, जमशेदपुर : ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे टाटानगर शाखा ने अपने शाखा कार्यालय में आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सा झारखंड स्थापना दिवस मनाया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन टाटा नगर शाखा के सचिव मुंद्रिका प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित समस्त सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा को पुष्प चढाकर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। उक्त अवसर पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए शाखा सचिव मुद्रिका प्रसाद ने कहा कि ओबीसी संगठन का उद्देश्य कर्म ही पूजा है और न्याय के लिए संघर्ष करो। ओबीसी संगठन निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है , उन्होंने बताया कि जिस प्रकार भगवान बिरसा मुंडा ने जल जंगल एवं जमीन को बचाने एवं अपने देश के लोगों को न्याय प्रदान करने के लिए संघर्ष किया उनसे हमें प्रेरणा ग्रहण कर उनके लड़ाई को आगे भी जारी रखना है ताकि अंतिम व्यक्ति के साथ भी न्याय हो सके उन्हें इंसाफ दिलाया जा सके ।
श्री प्रसाद ने कहा कि वह ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ टाटानगर शाखा सदैव कर्मचारी हित में कार्य करती रहेगी। उक्त कार्यक्रम में पंकज शर्मा, अर्जुन साव,मनोज सह, सूरज कुमार, सुनील कुमार, डी के प्रधान , चंदन कुमार, संजीव संजेवाल, संजीव कुमार, बिजेंद्र कुमार, संजय कुमार एवम वरुण कुमार ने भाग लिया।

