उदित वाणी,भोपाल: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने भगवान हनुमान को आदिवासी करार दिया है। सिंधार ने यह दावा धार जिले में एक रैली में किया। इससे पहले, कांग्रेस के एक अन्य विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने भगवान शिव और बजरंगबली यानी भगवान हनुमान को आदिवासी कहा था। हनुमान जी को आदिवासी बताने वाले बयान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
धार जिले के गंधवानी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले उमंग सिंघार ने कहा कि भगवान राम को लंका ले जाने वाले आदिवासी ही थे।
उन्होंने दावा किया कि कुछ लेखकों ने अपनी कहानियों में लिखा है कि बंदरों की एक सेना थी, लेकिन यह सच नहीं है। असल में सभी आदिवासी थे, जो जंगल में रहते थे।
सिंघार ने जनसभा में कहा, ‘कहानियां लिखने वाले तोड़मरोड़ कर देते हैं। लेकिन मैं कहता हूं कि वानरों की सेना ने नहीं आदिवासियों ने श्रीराम की मदद की। हनुमान जी भी आदिवासी हैं। वे भगवान राम को लंका ले गए थे। अत: हम उन्हीं के वंशज हैं। हम बिरसा मुंडा, टंट्या मामा और हनुमान के वंशज हैं। गर्व से कहो कि हम आदिवासी हैं।’
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
अब मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक ने हनुमान जी को बताया आदिवासी, वीडियो हो रहा वायरल
Advertisement
<


