
जमशेदपुर: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित AIEI 2026 का भव्य उद्घाटन 26 मार्च को टीएसजी हॉल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, तकनीकी विशेषज्ञ और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे अतिथियों के आगमन और स्वागत से होगी। इसके बाद सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. मृणाल कांति सरकार स्वागत भाषण देंगे, वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, डीन (आर एंड सी) प्रो. सतीश कुमार, रजिस्ट्रार प्रो. सरोज कुमार सारंगी और डिप्टी डायरेक्टर प्रो. आर.वी. शर्मा भी अपने विचार साझा करेंगे।
कार्यक्रम में IEEE कोलकाता सेक्शन के सचिव डॉ. त्रिदिबेश नाग तथा IEEE सिस्टम्स काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. एंडी चेन (ऑनलाइन) भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. एन.पी. पाध्य (डायरेक्टर, एमएनआईटी जयपुर), श्री शुभमोय चक्रवर्ती (सीटीओ, एबीपी प्राइवेट लिमिटेड) और प्रो. राजीव श्रीवास्तव (डायरेक्टर, IIIT रांची) भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्य संरक्षक एवं एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक श्री सुनील कुमार (आईएएस) कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
इस दौरान AIEI 2026 की प्रोसीडिंग्स का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रगान और समूह छायाचित्र के साथ उद्घाटन समारोह का समापन होगा।
यह आयोजन तकनीकी शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जिससे छात्रों और शोधकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी।

