उदित वाणी जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण सडक़ों के मामले को उनके समक्ष रखा. उन्होंने भारतमाला योजना के तहत एन एच 33 पारडीह काली मंदिर से पटमदा, कटिन, बांदवान, झीली-मिली, खतड़ा बांकुड़ा होते हुए दुर्गापुर तक एनएच निर्माण का मामला उठाया. इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री ने कहा इस सडक़ की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का आदेश किया गया है, ताकि इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी मिले. रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसके पश्चात सांसद ने सीआईआरएफ फंड के तहत दो सडक़ों के निर्माण का मामला उनके समक्ष रखा. उल्लेखनीय है कि इन दोनों सडक़ों का प्रस्ताव राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार के पास भेजा गया गया है. मंत्री ने दोनों सडक़ों भूइयांसिनान से सुसनी भाया हाथीखेदा तक और फूलडुंगरी एनएच 33 से झांटी झरना भाया बुरुडीह तक रोड निर्माण की तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी.
इसके अतिरिक्त सांसद ने एनएच 33 पर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के संबंध में प्रगति रिपोर्ट जानना चाहा. इस पर बताया गया कि एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए डीपीआर एवं बीड डॉक्यूमेंट सीईजी जयपुर के द्वारा तैयार किया जा रहा है. आगामी 31 अगस्त तक बीड डॉक्यूमेंट प्राप्त हो जाएगा. इसके बाद इसे एनएचएआई के मुख्यालय को को प्रेषित किया जाएगा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


