
उदित वाणी, गालूडीह : गालुडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोड़ीदा स्थित खड़ियादी गांव में लगातार बारिश के कारण ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से दुलाल कालिंदी के घर से लेकर कामारी घोड़ा स्कूल तक की कच्ची सड़क पूरी तरह से कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गई है.स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क में इतने गहरे कीचड़ और पानी भर गए हैं कि बच्चों का स्कूल जाना और ग्रामीणों का बाजार तक पहुँचना भी बेहद कठिन हो गया है.
कई बार लोग रास्ते में फिसल चुके हैं, जिससे चोटिल होने की भी घटनाएं सामने आई हैं.ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से अपील की है कि इस मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराई जाए ताकि दैनिक जीवन सुचारु रूप से चल सके.स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत से भी अनुरोध किया गया है कि इस मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लें और सड़क को पक्का कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं.

