
उदित वाणी, रांची: झारखंड उच्च न्यायालय के 14वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने शपथ ली. राजभवन स्थित बिरसा मंडप में एक सादे समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलायी.
शपथ लेने के साथ ही मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार मिश्र ने अपना कार्यभार संभाला और कामकाज शुरू किया. वहीं शपथ लेने के बाद नये मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पारदर्शी न्याय के लिए न्यायपालिका कठिन परिश्रम कर रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि त्वरित सुनवाई व पुराने मामलों को निष्पादित करने पर उनका बिशेष जोर रहेंगा.
उनकी प्राथमिकता में गरीबों व पिछड़ों को न्याय दिलाने की होगी. उन्होंने झारखंड को अपनी मातृभूमि बताया. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी उपस्थित थे.
शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री ने नये मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को बुके देते हुए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी.

