
उदित वाणी, रांची: राज्य सरकार द्वारा नई नियोजन नीति के तहत बंपर नियुक्ति संबंधी वैकेंसी जारी कर दी गई है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी द्वारा स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की 2855 पदों की भर्ती के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है.
इस पद के लिए बीएड के साथ स्नातकोत्तर डिग्री मांगी गई है. आवेदकों की अधिकतम उम्र सीमा 45 बर्ष रखी गई है. वेतनमान 47600-151100 प्रतिमाह होगा तथा कार्यस्थल झारखंड है.
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 100 रुपये व एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 50 रुपये रखी गई है. लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार शिक्षकों का चयन किया जायेगा. उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 8 मई है.
वहीं जेएसएससी के माध्यम से कुल 946 दरोगा की नियुक्ति की जायेगी. इसके लिए जल्द ही विज्ञापन निकालने की तैयारी की जा रही है. 946 दरोगा की नियुक्ति के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा गृह विभाग को अधियाचना भेज दी गई.

