उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2022-24 के नये प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव आगामी 31 जुलाई को विभिन्न 6 प्रमंडलों के चयनित ज़िलों में आयोजित होगा. सम्मेलन के चुनाव सत्र 2022-24 में प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिये 1 जुलाई से नामांकन प्राप्त किया जा सकता है. चुनावी नियमावली व सूचना सभी सदस्यों को डाक द्वारा भेज दी गई है. मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में शत प्रतिशत विशिष्ट संरक्षक, संरक्षक व आजीवन सदस्य अपना मतदान करेंगे. जिसमे विभिन्न 6 प्रमंडलों के चयनित ज़िला रांची प्रमंडल में रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, कोल्हान प्रमंडल में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, ज़िला धनबाद प्रमंडल में धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, ज़िला हजारीबाग प्रमंडल में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा ज़िला संथाल प्रमंडल में देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामतारा, साहेबगंज, ज़िला पलामू प्रमंडल में डाल्टनगंज, लातेहार, गढ़वा ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य अपना मतदान करेंगे. चुनाव के सफल संचालन के लिये प्रांतीय चुनाव समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार जैन, चुनाव पदाधिकारी कमल कुमार केडिया व मनोज बजाज को बनाया गया है.
मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद जैन ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रमंडल से एक-एक प्रतिनिधि को प्रमंडलीय चुनाव प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है. इसके तहत राँची प्रमंडल में ललित कुमार पोद्दार, धनबाद प्रमंडल में डी एन चौधरी, हज़ारीबाग प्रमंडल में गोविंद मेवाड़, संथाल प्रमंडल में प्रदीप बाजला, पलामू प्रमंडल में बिनोद महलका एवं कोल्हान प्रमंडल में संतोष अग्रवाल शामिल हैं. चुनाव समिति ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि 31 जुलाई को प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के लगभग 3000 सदस्य अपने अपने प्रमंडलों मे संविधान अनुरूप चयनित ज़िलों में मतदान में शामिल होंगे. प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पहली बार 6 प्रमंडल के 10 ज़िलों मे चुनाव प्रक्रिया संपन कराई जाएगी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव 31 जुलाई को, 6 प्रमंडलों में होगा मतदान
कोल्हान प्रमंडलीय चुनाव प्रतिनिधि बने संतोष अग्रवाल
Advertisement
<


