
उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में चोरी और छिनताई करने वालो का तांडव शिर चढ़ कर बोल रहा है, जंहा अपराधी द्वारा दीनदहाड़े कदमा थाना अंतर्गत मुख्य बाजार के गुलाब चंद्र ज्वेलरी दुकान में लाखों रुपयों की सोने की अंगठियों को लेकर फरार हो गया. घटना मंगलवार दोपहर 1.30 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार एक अपराधी हेलमेट पहन कर दुकान में प्रवेश करता है, जिसके बाद अपराधी दुकानदार को सोने की अंगूठी दिखाने की बात कहता है. दुकानदार उसे सोने की अंगूठी दिखता है, जिसके बाद अपराधी द्वारा टेबल पर 500 रुपयों का एक बंडल रख देता है. दुकानदार सोने की चैन लाने जैसे ही मुड़ता है, तब अपराधी रुपयों के बंडल के साथ साथ सोने की सभी अंगूठियों को लेकर फरार हो गया. दुकानदार की माने तो लगभग 4 लाख रुपयों की सोने की अंगूठी लेकर अपराधी फरार हो गया, जिसके बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गयी. वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, पुलिस सीसीटीवी के सहारे अपराधी की गिरफ़्तारी में जुट गई है।

