उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति तथा न्यू डिस्को क्लब के द्वारा आज आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-15 स्थित मैदान में लगभग एक हजार छठव्रती माता-बहनों के बीच चुनरी साड़ी, लौकी और आम की लकड़ी का मिट्टी का वितरण किया गया. मौके पर आहूत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला के अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित सरायकेला की अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह, गम्हरिया के अंचलाधिकारी गिरेन्द्र टुटी, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, ट्रॉफिक थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा, युवा समाजसेवी आदित्य सिंह तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नीतेश राज के द्वारा कूपन के माध्यम से वितरण कार्य की शुरुआत की गई. मौके पर यूनियन के कमिटी मेम्बर प्रमोद कुमार सिंह, अमरनाथ ठाकुर, विनोद कुमार मित्तल, बीरेन्द्र यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदित यादव, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, देवप्रकाश, प्रमोद गुप्ता और अधिवक्ता संजय कुमार सम्मानित अतिथि के रुप में उपस्थित थे.श्री सिंह के नेतृत्व में 15 से 18 नवंबर के बीच दो हजार छठव्रती माता-बहनों के बीच कूपन के माध्यम से चुनरी साड़ी, मिट्टी के चूल्हे, चूल्हा बनाने हेतु ईंट, मिट्टी के अलावा लौकी, आटा, आम की लकड़ी, चीनी, चावल आदि का वितरण किया जाना प्रस्तावित है. श्री सिंह ने बताया कि समिति के कार्यकर्ता चयनित क्षेत्र में छठव्रती माता-बहनों के घर-घर जाकर कूपन का वितरण कर रहे हैं. और कूपन में दिए गए स्थान और समय पर 15 से 18 नवंबर तक आगंतुक अतिथियों के द्वारा पूजन सामग्री का वितरण किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा पूजन सामग्री छठव्रती अथवा उनके परिवार के 18 वर्ष अथवा उससे उपर के सदस्य को कूपन के आधार पर दिया जा रहा है. आयोजन को सफल बनाने में आशुतोष कुमार गुप्ता, गणेश चौबे, संकेत चौधरी, शुभम तिवारी, धीरज पाँडेय, सन्नी तिवारी, बैजू यादव, रंजन तिवारी, सौरभ गुप्ता, रोहित कुमार शर्मा, ऋषि गुप्ता, अजय कुमार ठाकुर, अरविन्द कुमार सिंह, विवेक राणा, विशाल राणा, अजय यादव, राजेश यादव आदि लगे हुए हैं.दुरुस्त होंगे छठ घाट, नहीं होगी व्रतियों को परेशानीः एडीसी-एसडीएमजिला के अपर उपायुक्त सुबोध कुमार तथा सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर छठ घाट की व्यवस्था दुरुस्त की जायेगी, ताकि छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े. उन्होंने आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उगते और डूबते सूर्य की अराधना हमें जीवन मे यह संदेश देती है कि जीवन के अच्छे और विपरीत समय में भी लोगों को अपना व्यवहार समान बनाए रखना चाहिये.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


