उदित वाणी तमाड़:केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को तमाड़ स्थित सुप्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा, परिजन और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ थे। श्री मुंडा ने कहा कि माता का आशीर्वाद लेकर सभी के खुशहाली और समृद्धि की कामना की। माता का आशीर्वाद सभी पर बनी रहे। इसके पश्चात तमाड़ विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जा कर जन संपर्क किया. केंद्र सरकार के उपलब्धियों के साथ साथ आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र जनता के बीच होगा. विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके पास नेता, नीति और नियत का अभाव है। इंडी गठबंधन में शामिल दल उलजुलूल बातें कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। परंतु जनता सच्चाई जानती है, जताना चुनाव में इंडी गठबंधन को सबक सिखाएगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर एक बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो के दौरान खूंटी लोक सभा क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए है। आने वाले वर्षो में इसके फायदे दिखेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को तमाड़ स्थित सुप्रसिद्ध दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की
Advertisement
<


