
उदित वाणी, जमशेदपुर: कैमूर जिले के कुड़रा थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर नसेज गुमटी के पास आज एक बड़ी दुर्घटना हुई. जमशेदपुर से वाराणसी जा रही एक यात्री बस को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
मृतकों के नाम: दीप शिखा पटेल (9 वर्ष), आशा रानी (45 वर्ष), एक अज्ञात व्यक्ति (लगभग 55 वर्ष)
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई (NHAI) की टीम और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
दुर्घटना के कारणों की अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है.
Advertisement
<

