उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने ट्रांसपोर्ट कॉलोनी, आदित्यपुर 2 के मार्ग संख्या 25 निवासी कैंसर पीड़ित शिव शंकर विश्वकर्मा के उपचार हेतु 55 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की है. श्री विश्वकर्मा एक वर्ष पहले मुंह के कैंसर से पीड़ित हुए। पता चलने पर तुरंत सभी जमा पूंजी खर्च कर ऑपरेशन कराया. परंतु दवा, ब्लड टेस्ट आदि में निरंतर खर्च के कारण जमा पूंजी खत्म हो गई और इलाज बाधित हो गया। मंडली सदस्य पुरोसोत्तम कुमार कुमार के माध्यम से यह मामला मंडली के समक्ष पहुंचा। इस अवसर पर मंडली संरक्षक देवव्रत घोष, सचिव उज्ज्वल घोष, मंटू सिंह मोदक, उमेश मकवाना, गणेश बिश्वकर्मा, सुनील पसरीजा, देवब्रत सिंह कुशवाह, आशीष बनर्जी, राजेन्द्र पाल सिंह, सीमा शाह आदि उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


