उदित वाणी जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के निकटस्थ शिव शक्ति ज्वेलर्स नामक दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इसकी जानकारी दुकान संचालक सत्या दत्ता को तब हुई जब वह शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने पाया कि दुकान में सामान बिखरा पड़ा है और गहने गायब हैं. गल्ले में भी रखे रुपयों की चोरी कर ली गई है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. सत्या दत्ता ने बताया कि वह मानगो डिमना रोड कालिकानगर में रहते हैं. वह काली पूजा के दिन परिवार संग अपने गांव बांकुड़ा चले गए थे. शुक्रवार शाम वह गांव से लौटे थे. आज सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो पाया कि दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा है. चोरों ने दुकान के बाहर लगे वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. सत्या ने बताया उनकी दुकान से नकद समेत लगभग 8-10 लाख रुपये मूल्य के गहनों की चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


