उदित वाणी जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी नदी स्थित चर्च के पास मंगलवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कदमा रामनगर के रहने वाले आलोक कुमार सिंह के पुत्र अमन भारद्वाज (28) के रूप में हुई है. आलोक कुमार कोर्ट में कैदी वाहन चलाते है और रिश्ते में आजादनगर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार के साले है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि अमन अपनी बाइक से कपाली के डोबो जाने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा. कुछ देर बाद उनके पिता को पुलिस ने फोन कर दुर्घटना में घायल होने की सूचना दी. जिसके बाद परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे. वहां पुत्र के मृत्यु की जानकारी उन्हें मिली. पिता आलोक कुमार ने बताया कि वे लोग मूल रूप से छपरा के रहने वाले हैं. पुत्र ट्रांसपोर्ट में काम करता था और अपनी गाड़ी की भी देखभाल करता था. उन्होंने बताया कि पुत्र के सिर में गहरे चोट के निशान है, जिसे देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे उसके सिर पर पत्थर से किसी ने वार किया हो. पुलिस द्वारा जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

